बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहा Kantara Chapter 1, जानें पहले दो दिनों में कितनी की कमाई

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: जब कन्नड़ सिनेमा की बात होती है, तो 'कांतारा' नाम अपने आप में एक मिसाल बन चुका है. साल 2022 में आई पहली कांतारा फिल्म ने देश-विदेश में कन्नड़ फिल्मों की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था.

Kantara Chapter 1 is creating havoc at the box office know how much it earned first two days
Image Source: Social Media

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: जब कन्नड़ सिनेमा की बात होती है, तो 'कांतारा' नाम अपने आप में एक मिसाल बन चुका है. साल 2022 में आई पहली कांतारा फिल्म ने देश-विदेश में कन्नड़ फिल्मों की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था. अब इसका प्रीक्वल यानी 'कांतारा चैप्टर 1' 2 अक्टूबर को रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत रहा है और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई के साथ यह साबित कर रहा है कि यह फिल्म जल्द ही नेक्स्ट ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है. पहले दो ही दिनों में इसने जिस तेजी से कमाई की है, उसे देखकर फिल्म का 100 करोड़ क्लब में शामिल होना तय नजर आ रहा है.

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही लगभग 60 करोड़ रुपये का कमाल का बिजनेस किया है. खास बात यह है कि कन्नड़ भाषा में यह फिल्म 18 करोड़ का कलेक्शन लेकर आई, वहीं हिंदी भाषी दर्शकों ने भी फिल्म को 19.5 करोड़ रुपये की कमाई तक पहुंचाया है. दूसरे दिन की कमाई ने इस उछाल को और भी बढ़ा दिया है, क्योंकि केवल दो दिन में कुल कमाई 74.81 करोड़ के लगभग पहुंच गई है. हालांकि ये आंकड़े अभी अंतिम नहीं हैं और इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by EPIQ (@epiqcinema)

पहला पार्ट भी रह चुका है पीछे

2022 की 'कांतारा' ने जब ओपनिंग डे पर केवल 1.95 करोड़ रुपये कमाए थे, तब किसी ने नहीं सोचा होगा कि दूसरा भाग इतने कम समय में इतने बड़े पैमाने पर सफलता हासिल करेगा. पहले पार्ट ने पहले हफ्ते में 30.3 करोड़ और दो हफ्तों में कुल 72.6 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं 'कांतारा चैप्टर 1' ने सिर्फ दो दिनों में ये आंकड़ा पार कर लिया है. यह साफ़ दर्शाता है कि दर्शक इस फिल्म को किस उत्साह से देख रहे हैं.

फिल्म के बारे में कुछ खास बातें

'कांतारा चैप्टर 1' के डायरेक्शन और मुख्य भूमिका में ऋषभ शेट्टी हैं, जिन्होंने पहली फिल्म में भी यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी. इसके साथ ही फिल्म में गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत ने भी अपने दमदार अभिनय से फिल्म की ताकत को और बढ़ा दिया है. फिल्म की सिनेमेटोग्राफी और विजुअल्स की खूब तारीफ हो रही है और एबीपी न्यूज ने इसे 3.5 स्टार्स के साथ एक बेहतरीन अनुभव बताया है.

यह भी पढ़ें- सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- आतंकवाद बंद नहीं किया तो नक्शे से मिट जाएगा