सोनी टीवी के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हर सीजन दर्शकों के बीच खास जगह बनाता है. लेकिन हाल ही में टेलीकास्ट हुए KBC जूनियर स्पेशल एपिसोड में एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने दर्शकों को चौंका दिया. गुजरात के गांधीनगर से आए इशित भट्ट नाम के एक छात्र ने मंच पर जिस तरह का बर्ताव दिखाया, वह लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया.
सिर्फ पांचवीं क्लास में पढ़ने वाले इशित ने खेल में हिस्सा तो उत्साह से लिया, लेकिन शो के दौरान उनका अभद्र और टोकने वाला व्यवहार सभी को खटक गया. इशित बार-बार अमिताभ बच्चन की बात काटते नजर आए और एक मौके पर तो उन्होंने यहां तक कह दिया, “बिग बी अंकल, आप भी तो गलती करते हो ना!” इस पर मंच पर सन्नाटा छा गया. हालांकि, हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन ने बड़ी गरिमा के साथ स्थिति को संभाला. उन्होंने किसी भी तरह की नाराजगी जाहिर किए बिना, मुस्कुराकर जवाब दिया और बातचीत को सहज बनाए रखा. लेकिन दर्शकों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इशित के रवैये को बदतमीजी करार दिया.
सोशल मीडिया पर उठे परवरिश के सवाल
जैसे ही एपिसोड का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. हजारों लोगों ने इशित के व्यवहार को लेकर नाराज़गी जताई. कई यूज़र्स ने कहा कि यह घटना परवरिश की कमी को दिखाती है. एक व्यक्ति ने कमेंट किया, “बड़ों के साथ ऐसा बर्ताव किसी सिखाने की कमी को दर्शाता है.” वहीं किसी ने कहा, “अगर समय रहते ऐसे बच्चों को अनुशासन नहीं सिखाया गया, तो ये आदतें आगे चलकर भारी पड़ सकती हैं.”
Most satisfying climax in KBC history…
— Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) October 13, 2025
Baccho ko padhao likhao, lekin saath mein sanskaar bhi sikhao 🙏🏻🙏🏻https://t.co/az3buMJa61
बिग बी की शालीनता को सलाम
इस पूरे घटनाक्रम में जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे, वो थे अमिताभ बच्चन. सोशल मीडिया पर दर्शकों ने उनके शांत और संयमित स्वभाव की तारीफ करते हुए लिखा कि यही वजह है कि वह सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि एक आदर्श इंसान भी हैं. बिग बी ने जिस सादगी से स्थिति को संभाला, उसने यह साफ कर दिया कि विनम्रता और समझदारी हर परिस्थिति में जीतती है.
क्या KBC को सतर्क रहना चाहिए?
इस घटना के बाद कुछ दर्शकों ने यह भी सुझाव दिया कि शो में शामिल किए जाने वाले कंटेस्टेंट्स की स्क्रीनिंग में और सावधानी बरती जाए. खासतौर पर जब मंच पर बच्चों को लाया जाता है, तो यह जरूरी हो जाता है कि वे व्यवहार और संवाद के मामले में शो की गरिमा बनाए रखें.
यह भी पढ़ें: वो झूठ बोल रहीं या फिर सच, मैं उनसे...बिग-बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद तान्या को लेकर बोले जीशान कादरी