वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 3 अक्टूबर (आज) को राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले चौथे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (KEC 2025) का उद्घाटन करेंगी. इस वर्ष सम्मेलन की थीम है: "अशांत समय में समृद्धि की तलाश", जो मौजूदा वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों की पृष्ठभूमि में आयोजित की जा रही है.