आउट हुआ तो गालियां देने लगा पाकिस्तानी खिलाड़ी, मैदान पर ही काटा खूब बवाल; VIDEO वायरल

पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी अक्सर अपने खेल के अलावा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 मैच के दौरान पाकिस्तान शाहीन टीम के ओपनर ख्वाजा मुहम्मद नफै और साथी खिलाड़ी यासिर खान के बीच जोरदार बहस देखने को मिली.

Khawaja Muhammad Nafay out shouts and abuse on ground video goes viral
Image Source: Social Media

पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी अक्सर अपने खेल के अलावा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 मैच के दौरान पाकिस्तान शाहीन टीम के ओपनर ख्वाजा मुहम्मद नफै और साथी खिलाड़ी यासिर खान के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. यह विवाद बांग्लादेश ए के खिलाफ मैच में रन आउट होने की गलती के कारण हुआ.

14 अगस्त को नॉर्दर्न टेरिटरी के टीआईओ स्टेडियम में खेले गए टी20 मैच में हसन महमूद पारी का 12वां ओवर कर रहे थे. यासिर खान ने पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर पाए. 

मैच में रन आउट का विवाद

नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े नफै ने रन लेने का मौका देखा और अपनी क्रीज छोड़ दी. यासिर ने भी शुरुआत में दो कदम बढ़ाए, लेकिन अचानक पीछे हट गए. इस गलतफहमी की वजह से नफै को वापस लौटना पड़ा, और स्ट्राइकर एंड पर पहुंचने से पहले ही हसन के थ्रो से विकेट गिर गई. नफै 31 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए. गुस्से में उन्होंने बल्ला फेंक दिया और अपने ओपनिंग पार्टनर यासिर खान पर चिल्लाने लगे. इस बहस का क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.

ओपनिंग साझेदारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी

हालांकि इस विवाद के बावजूद, नफै और यासिर ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की. 11.1 ओवर में 118 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में रखा. पाकिस्तान शाहीन ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ए केवल 16.5 ओवर में 148 रन ही बना सकी और 79 रन से हार गई.

ऑस्ट्रेलिया में हो रही टॉप एंड टी20 सीरीज

ऑस्ट्रेलिया में 14 से 24 अगस्त तक चल रही इस टॉप एंड टी20 सीरीज में कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं. इसमें पाकिस्तान शाहीन के अलावा बांग्लादेश ए की दो टीमें, मेलबर्न स्टार्स, मेलबर्न रेनेगेड्स, होबार्ट हरिकेंस, एनटी स्ट्राइक, एडिलेड स्ट्राइकर्स, पर्थ स्कॉर्चर्स, एसीटी कॉमेट्स और नेपाल शामिल हैं. इस मैच ने साबित कर दिया कि क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच भावनात्मक तनाव कभी-कभी मैदान पर शानदार प्रदर्शन के बीच भी देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त 2020 का वो दिन, जब धोनी के कारण नम हो गई थी लाखों लोगों की आंखें, तोड़ दिया था फैंस का दिल