कियारा आडवाणी ने 'वॉर 2' में एक्शन की दुनिया में मचाया धमाल, दर्शकों को किया दीवाना

Kiara Advani Action war 2: बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का क्रेज़ हमेशा से रहा है, लेकिन जब किसी नई अदाकारा की एंट्री एक्शन अवतार में होती है और वो भी धमाकेदार अंदाज़ में, तो दर्शक नजरें हटाना भूल जाते हैं. ‘वॉर 2’ में ऐसा ही कुछ हुआ है, जहां कियारा आडवाणी ने अपने अब तक के करियर का सबसे सशक्त और दमदार किरदार निभाते हुए फैंस को हैरान कर दिया है.

Kiara Advani rocked the world of action in War 2 made the audience crazy
Image Source: IMDB

Kiara Advani Action war 2: बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का क्रेज़ हमेशा से रहा है, लेकिन जब किसी नई अदाकारा की एंट्री एक्शन अवतार में होती है और वो भी धमाकेदार अंदाज़ में, तो दर्शक नजरें हटाना भूल जाते हैं. ‘वॉर 2’ में ऐसा ही कुछ हुआ है, जहां कियारा आडवाणी ने अपने अब तक के करियर का सबसे सशक्त और दमदार किरदार निभाते हुए फैंस को हैरान कर दिया है.

यशराज फिल्म्स के एक्शन यूनिवर्स में कदम रखते हुए कियारा ने काव्या लूथरा के रूप में स्क्रीन पर ऐसा तूफान लाया है, जिसे भूल पाना दर्शकों के लिए आसान नहीं होगा. एक बहादुर, चालाक और फोकस्ड एजेंट के किरदार में कियारा ने न सिर्फ अपने एक्शन सीन से चौंकाया, बल्कि हर पंच और हर एक्सप्रेशन में आत्मविश्वास की मिसाल कायम की.

नेटिज़न्स ने लुटाया प्यार

फिल्म की रिलीज़ के बाद सोशल मीडिया पर कियारा की परफॉर्मेंस की जबरदस्त तारीफ हो रही है. फैंस खासकर उनके एक्शन सीन्स और ऋतिक रोशन के साथ उनकी केमिस्ट्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

एक यूज़र ने लिखा: 

"कियारा आडवाणी का ACTION STAR एरा शुरू हो चुका है
बताया नहीं जा सकता कि थिएटर उनकी और ऋतिक की फाइट सीन पर कैसे गूंज उठा… SWAG, STYLE, CONFIDENCE


दूसरे यूज़र ने कहा:

‘वॉर 2’ में ऋतिक और कियारा के HAND-TO-HAND कॉम्बैट सीन्स 
यकीन करना मुश्किल है कि यह कियारा की पहली एक्शन फिल्म है… उन्होंने हर पंच पर ऋतिक को टक्कर दी 


वहीं एक अन्य फैन का कहना है: 

‘वॉर 2’ में कियारा आडवाणी के एक्शन सीक्वेंसेज़ INSANEE MANN!! उन्होंने इन्हें बखूबी निभाया है."


एक और प्रतिक्रिया: 

"अभी #War2 देखी और ये FABBB लेकिन ये सीन… कियारा आडवाणी ने एक्शन सीक्वेंस में सचमुच छा गईं."


ऋतिक के साथ बनी जबरदस्त केमिस्ट्री

कियारा और ऋतिक की जोड़ी ने न सिर्फ एक्शन लेवल पर कमाल किया है, बल्कि इमोशनल कनेक्ट और स्क्रीन प्रेज़ेंस के दम पर भी दर्शकों का दिल जीत लिया है. साथ में उनके हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसेज़ थिएटर्स में तालियों और सीटियों की गूंज बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें- इस देश में 4000 कब्रों की हो रही खुदाई, ISIS से संबंध, वजह जानकर कांप जाएगी रूह