Virat Kohli IND vs SA: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार, 30 नवंबर को टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के फैंस के लिए यादगार पल देखने को मिला. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 102 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से शतक पूरा किया. 38वें ओवर में मार्को जानसेन की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर कोहली ने अपने इस शतक की घोषणा की.
रांची में कोहली का यह शतक उनका वनडे करियर का 52वां शतक साबित हुआ. इस उपलब्धि के साथ ही कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने टेस्ट में 51 शतक बनाए थे. विराट के अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल शतकों की संख्या अब 83 हो चुकी है, जिसमें 52 वनडे, 30 टेस्ट और 1 टी20 इंटरनेशनल शतक शामिल हैं. उनका पिछला वनडे शतक इस साल 23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ आया था.
𝗛𝗨𝗡𝗗𝗥𝗘𝗗! 💯
— BCCI (@BCCI) November 30, 2025
Ranchi Rises to a King Kohli special! 👑
8⃣3⃣rd international CENTURY for Virat Kohli 🫡
Updates ▶️ https://t.co/MdXtGgRkPo#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli pic.twitter.com/HeAExB9NPr
रांची में कोहली का शानदार प्रदर्शन
रांची के मैदान पर विराट कोहली का रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा है. उन्होंने इस स्टेडियम में अब तक पांच पारियां खेली हैं और 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. इन पांच पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है. यह मैदान कोहली के लिए खास बन गया है, जहाँ उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन किया है.
रोहित और कोहली की जोड़ी ने फिर लिखा इतिहास
इस मैच में कोहली और रोहित शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी. यह वनडे इंटरनेशनल में उनकी 20वीं शतकीय साझेदारी थी. रोहित ने 51 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे.
साथ ही, रोहित और कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यह दोनों का 392वां इंटरनेशनल मैच था, जिससे वे भारत की सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ी बन गए और सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ की जोड़ी (391 मैच) को पीछे छोड़ दिया.
A leap of joy ❤️💯
— BCCI (@BCCI) November 30, 2025
A thoroughly entertaining innings from Virat Kohli 🍿
Updates ▶️ https://t.co/MdXtGgRkPo#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli pic.twitter.com/llLByyGHe5
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन.