ICC ODI Batsman Ranking: आईसीसी ने ताज़ा वनडे रैंकिंग जारी की है, और भारतीय फैंस के लिए इसमें खुशखबरी है. विराट कोहली एक पायदान ऊपर चढ़कर फिर से टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि टीम इंडिया ने इस हफ्ते कोई वनडे मैच नहीं खेला, फिर भी कोहली की रैंकिंग में सुधार हुआ.
इसका श्रेय जाता है पाकिस्तान के बाबर आजम के खराब प्रदर्शन को, जिनकी रनों की कमी ने उन्हें दो स्थान नीचे गिरा दिया. वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार फॉर्म के दम पर अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके 73 और 121* रनों की पारियों ने उन्हें शीर्ष पर मजबूती से बनाए रखा है.
टीम इंडिया का दबदबा बरकरार
आईसीसी की ताज़ा ओडीआई रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ नजर आता है. रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं (781 पॉइंट्स), शुभमन गिल चौथे स्थान पर हैं (745 पॉइंट्स), और अब विराट कोहली पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं (725 पॉइंट्स). तीनों भारतीय खिलाड़ी टॉप-5 में शामिल हैं, जो वनडे क्रिकेट में भारत की निरंतरता और बल्लेबाजी गहराई को दर्शाता है.
बाबर आजम की फॉर्म बनी सिरदर्द
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए पिछले हफ्ते का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 और 27 रन बनाए, जबकि श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 29 रन पर आउट हुए. इस खराब फॉर्म के चलते बाबर 5वें से 7वें स्थान पर फिसल गए हैं. बाबर के गिरने का फायदा श्रीलंका के चरिथ असलंका और भारत के विराट कोहली को हुआ है. असलंका अब छठे स्थान पर हैं (710 पॉइंट्स).
आईसीसी ओडीआई बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग
टी20 रैंकिंग में तिलक और हार्दिक को झटका
आईसीसी की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने अपना नंबर-1 स्थान कायम रखा है, लेकिन तिलक वर्मा को दो स्थान का नुकसान हुआ है, वे अब तीसरे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए हैं.
यह भी पढ़ें- कह दीजिए BYE- BYE! फेसबुक से जल्द गायब हो जाएगा लाइक बटन; जानें कब से होगा ये बदलाव