सेंचुरी ठोकी और मारी जोरदार सीटी...WI के गेंदबाजों को कूट डालने के बाद KL राहुल का ये अंदाज VIRAL

KL Rahul Century: भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बार फिर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपना 11वां टेस्ट शतक ठोका.

KL Rahul Century after 9 years against west indies match Viral whiste style on social media
Image Source: Social Media

KL Rahul Century: भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बार फिर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपना 11वां टेस्ट शतक ठोका. ये शतक खास इसलिए भी था क्योंकि भारत में उनका पिछला शतक 9 साल पहले 2016 में आया था.

पहले दिन जब टीम इंडिया की शुरुआत डगमगाई और यशस्वी जायसवाल जल्द पवेलियन लौटे, तब राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला. उन्होंने सूझबूझ से बल्लेबाजी की, पहले दिन 101 गेंदों में 6 चौकों के साथ अर्धशतक पूरा किया और नाबाद लौटे. दूसरे दिन उन्होंने उसी लय को बरकरार रखते हुए 190 गेंदों में 12 चौके लगाकर शानदार शतक पूरा किया. वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के सामने एक छोर पर डटे रहे और रनगति को भी थामे रखा.

सिराज-बुमराह की धारदार गेंदबाज़ी

इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी महज 162 रन पर सिमट गई थी. मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. ऐसे में बल्लेबाजी के लिए आदर्श स्थिति में आए राहुल ने इसका पूरा फायदा उठाया.

सीटी मारकर सेलिब्रेशन, फैंस झूम उठे

राहुल ने जब 9 साल बाद भारत में शतक पूरा किया, तो उनका सेलिब्रेशन भी उतना ही खास था. हेलमेट उतारकर उन्होंने सीटी बजाई, जो दर्शकों के लिए एक सरप्राइज था. आमतौर पर शांत स्वभाव के राहुल को इस अंदाज़ में देखना फैंस के लिए यादगार बन गया.

लगातार बेहतरीन फॉर्म में राहुल

पिछले कुछ टेस्ट मुकाबलों में राहुल का प्रदर्शन बेहद प्रभावित करने वाला रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में शतक और मैनचेस्टर में 90 रनों की पारी के बाद अब अहमदाबाद में उनका ये शतक उनकी निरंतरता को दर्शाता है.रोहित शर्मा के संन्यास के बाद राहुल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है. ये पारी न सिर्फ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी बल्कि टीम मैनेजमेंट के भरोसे को भी मजबूत करेगी.

यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप 2025 में सना मीर ने कश्मीर पर की टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मचा घमासान