इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बाद अब ओला इलेक्ट्रिक ने घरेलू ऊर्जा के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है. लंबे समय से चर्चा में रहे अपने अपकमिंग प्रोडक्ट से ओला ने आखिरकार पर्दा हटा दिया है. इस बार कंपनी ने कोई स्कूटर नहीं, बल्कि एक ऐसा डिवाइस लॉन्च किया है जो आपके घर को बिजली संकट से राहत दिला सकता है. इसका नाम है ओला शक्ति (OLA Shakti).
यह कंपनी का पहला नॉन-व्हीकल प्रोडक्ट है, जो पूरी तरह से एक रिजिडेंशियल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) है. इसे खासतौर पर घरों और छोटे व्यवसायों के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि बिजली जाने की स्थिति में भी आपके रोज़मर्रा के काम प्रभावित न हों.
क्या है OLA Shakti और कैसे करेगा काम?
अगर आसान भाषा में समझें तो ओला शक्ति एक बड़ा और स्मार्ट पावर बैंक है, लेकिन यह मोबाइल नहीं, बल्कि आपके घर के जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए है. जब बिजली चली जाए तो इसकी मदद से आप एसी, फ्रिज, वॉटर पंप और इंडक्शन जैसे उपकरणों को चला सकते हैं. यह उन इलाकों के लिए बेहद फायदेमंद है जहां पावर कट आम बात है. OLA Shakti को चार अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जो अलग-अलग जरूरतों और बजट के हिसाब से हैं. इसका मकसद है – "पावर ऑन डिमांड" उपलब्ध कराना.
Introducing OLA शक्ति pic.twitter.com/hyQXE6z2qb
— Ola Electric (@OlaElectric) October 16, 2025
शुरुआती कीमत और बुकिंग डिटेल
ओला शक्ति की शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है, जो सबसे छोटे मॉडल (1kW / 1.5kWh) की है. वहीं अन्य कॉन्फिगरेशन और कीमतें इस प्रकार हैं:
तकनीकी खूबियां और मजबूती की गारंटी
OLA Shakti को खासतौर पर भारतीय मौसम और बिजली व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. यह डिवाइस 120V से 290V की इनपुट वोल्टेज रेंज को सपोर्ट करता है, यानी बिजली में उतार-चढ़ाव होने पर भी आपके उपकरण सुरक्षित रहेंगे. इसके अलावा यह पूरी तरह से वेदरप्रूफ है और इसमें लगी बैटरियों को IP67 रेटिंग मिली है. यानी यह नमी, पानी और धूल से सुरक्षित रहेगी. चार्जिंग टाइम लगभग 2 घंटे बताया गया है और फुल चार्ज पर यह 90 मिनट तक फुल लोड पर चल सकता है.
बिजली कटौती वाले इलाकों के लिए वरदान
ओला शक्ति उन घरों और दुकानों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है, जहां अक्सर बिजली कटौती होती रहती है. यह इनवर्टर का एक अपग्रेडेड और हाईटेक वर्जन कहा जा सकता है, जो आपकी रोजमर्रा की लाइफ को बिना रुकावट के चलने में मदद करेगा.
आने वाले समय की झलक
ओला इलेक्ट्रिक का यह कदम बताता है कि कंपनी अब सिर्फ व्हीकल्स तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि क्लीन और स्मार्ट एनर्जी सॉल्यूशन के ज़रिए हर घर तक पहुंच बनाना चाहती है. OLA Shakti के ज़रिए कंपनी ने एक ऐसा प्रोडक्ट पेश किया है, जो न केवल टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली है, बल्कि आने वाले समय की जरूरतों को भी ध्यान में रखता है.
यह भी पढ़ें: Zerodha के फाउंडर नितिन कामत हुए फ़िशिंग स्कैम का शिकार, X अकाउंट हैक