मौत की दवा! कफ सिरप ने ले ली महिला की जान, 2 ढक्कन पीते ही बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

Kota News: राजस्थान के कोटा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक महिला की कफ सिरप पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. यह मामला शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र के अजय आहूजा नगर का है, जिसने परिवार और स्थानीय लोगों के बीच चिंता और सवाल खड़े कर दिए हैं.

Kota woman dies after taking cough syrup police investigate drug connection
Image Source: Freepik

Kota News: राजस्थान के कोटा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक महिला की कफ सिरप पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. यह मामला शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र के अजय आहूजा नगर का है, जिसने परिवार और स्थानीय लोगों के बीच चिंता और सवाल खड़े कर दिए हैं. महिला के बेटे का कहना है कि उनकी मां को खांसी-जुकाम था, लेकिन दवा लेने के बाद उनकी हालत बेहद खराब हो गई.

दीपावली की तैयारियों के बीच हुई तबीयत खराब

मृतक कमला देवी 55 वर्ष की थीं और दीपावली की सफाई में व्यस्त थीं जब उन्हें सर्दी और खांसी की समस्या हुई. इसके इलाज के लिए उन्होंने रंगबाड़ी क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर से कफ सिरप मंगवाया. परंतु सिरप के दो ढक्कन लेने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई, और बेचैनी व घबराहट ने उन्हें घेर लिया. परिवारवालों ने तुरंत उन्हें न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांचें कीं.

डॉक्टरों की जांच और मौत की वजह

डॉक्टरों ने ECG सहित अन्य जांचें कीं और पाया कि कमला देवी की हृदय गति सामान्य से काफी कम थी. उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अस्पताल में हुई मौत की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

कफ सिरप की जांच के लिए सैंपल लिए गए

अनंतपुरा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. साथ ही, कफ सिरप का सैंपल भी सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है. एसआई रोहित कुमार ने बताया कि फिलहाल प्राथमिक जांच से लगता है कि दवा के सेवन के बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ी, लेकिन मौत के असली कारण का पता मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी ई बसें, 12 सौ करोड़ से शुरू होगा प्लांट, सफर होगा हरित और हाईटेक