KTM 160 Duke जल्द होगी लॉन्च, इन खूबियों से होगी लैस; कंपनी ने जारी किया पहला टीजर,

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में KTM का नाम हमेशा से ही स्पीड, स्टाइल और परफॉर्मेंस का पर्याय रहा है. अब कंपनी एक नए मॉडल के साथ इस छवि को और मजबूत करने जा रही है. खबर है कि KTM जल्द ही भारत में 160 Duke लॉन्च करेगी.

KTM 160 Duke launching company confirmed know specifications and price
Image Source: Social Media

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में KTM का नाम हमेशा से ही स्पीड, स्टाइल और परफॉर्मेंस का पर्याय रहा है. अब कंपनी एक नए मॉडल के साथ इस छवि को और मजबूत करने जा रही है. खबर है कि KTM जल्द ही भारत में 160 Duke लॉन्च करेगी, जिसका पहला टीज़र हाल ही में जारी हुआ है. यह बाइक खासतौर पर उन राइडर्स के लिए होगी जो किफायती कीमत में प्रीमियम लुक और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं. माना जा रहा है कि यह मॉडल 125 Duke की जगह लेगा, जिसे कम बिक्री के कारण कंपनी ने बंद कर दिया था.

टीज़र में भले ही बाइक की पूरी झलक न मिली हो, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि KTM 160 Duke को 200 Duke के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसका मतलब है कि इसमें वही सेकंड जेनरेशन डिजाइन मिलेगा जो पहले ही युवाओं में काफी लोकप्रिय हो चुका है. इसमें ट्रेलिस फ्रेम, 43mm USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन जैसे प्रीमियम हार्डवेयर दिए जाने की संभावना है. सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS और राइडिंग को मॉडर्न टच देने के लिए LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिल सकता है. इन फीचर्स के साथ यह बाइक न सिर्फ स्पोर्टी लुक देगी बल्कि लंबे सफर में भी बेहतर कंट्रोल और आराम सुनिश्चित करेगी.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई KTM 160 Duke में एक बिल्कुल नया 160cc इंजन लगाया जाएगा, जो 200 Duke के पावरप्लांट से डेरिव किया गया होगा. अनुमान है कि यह इंजन करीब 19-20 bhp की पावर जेनरेट करेगा, जो इस बाइक को एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाएगा. KTM की खास थ्रोटी एग्जॉस्ट साउंड अगर इस मॉडल में भी बरकरार रहती है, तो यह युवा राइडर्स के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन सकती है. यह इंजन शहर में रोजमर्रा की राइडिंग और हाईवे पर तेज रफ्तार दोनों के लिए उपयुक्त होगा.

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

ऑटोमोबाइल रिपोर्ट्स के अनुसार, KTM 160 Duke को 2025 के जुलाई या अगस्त महीने में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी इस बाइक को त्योहारों से पहले बाजार में लाकर शुरुआती सेल बढ़ाने की रणनीति अपना सकती है. लॉन्च के बाद यह KTM की सबसे किफायती परफॉर्मेंस बाइक होगी, जो बजट में पावर और स्टाइल दोनों चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनेगी.

यह भी पढ़ें: 175 KM की रेंज और जबरदस्त फीचर्स के साथ Oben Rorr EZ Sigma हुई लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खासियत