Rohini Acharya On Sanjay Yadav: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार ने पार्टी के भीतर की खामोश खाई को अचानक सतह पर ला दिया है. चुनावी नतीजों के बाद जहाँ RJD समर्थक सदमे में दिखे, वहीं लालू प्रसाद यादव के परिवार में एक अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिला.
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखकर न सिर्फ राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया, बल्कि परिवार से दूरी बनाने की बात भी कह दी. उनके इस कदम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.
RJD leader and Lalu Prasad Yadav's daughter Rohini Acharya tweets, "I’m quitting politics and I’m disowning my family. This is what Sanjay Yadav and Rameez had asked me to do. I’m taking all the blame." pic.twitter.com/p23iUxFbJJ
— ANI (@ANI) November 15, 2025
“मैं सारा दोष खुद पर ले रही हूँ”
अपने पोस्ट में रोहिणी ने राज्यसभा सांसद संजय यादव का संदर्भ देते हुए लिखा कि वे वही कर रही हैं जो उनसे कहा गया. रोहिणी ने स्पष्ट शब्दों में लिखा, “मैं राजनीति छोड़ रही हूँ और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं. संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूँ.” उनकी यह घोषणा लोगों के लिए उतनी ही चौंकाने वाली थी जितनी चिंता पैदा करने वाली.
पोस्ट एडिट होने से बढ़ी चर्चा
इस पूरे मामले को और दिलचस्प तब बना दिया जब सामने आया कि रोहिणी ने अपने पोस्ट में बाद में बदलाव भी किए. शुरुआती संस्करण में उन्होंने सिर्फ "राजनीति और परिवार से दूरी" का ज़िक्र किया था, लेकिन एडिटेड वर्ज़न में उन्होंने संजय यादव और रमीज़ का नाम जोड़ दिया, जिससे नए सवाल खड़े हो गए. सोशल मीडिया पर दोनों पोस्ट के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में हुए हादसे पर गृह मंत्रालय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें DGP ने क्या कहा