Lashkar Commander Saifullah Breaking News: लश्कर का कमांडर सैफुल्लाह मारा गया

Lashkar commander Saifullah killed

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ दशकों से सक्रिय आतंकी नेटवर्क के भीतर हलचल मची है. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा से जुड़ा कुख्यात आतंकी अबू सैफुल्लाह मार दिया गया. सैफुल्लाह को मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी.

यह हत्या ऐसे समय हुई है जब बीते कुछ महीनों में भारत-विरोधी गतिविधियों से जुड़े कई बड़े आतंकी पाकिस्तान में ही मारे जा चुके हैं. विश्लेषक इसे आतंकी नेटवर्क के भीतर चल रही भीतरघात और सफाई अभियान का संकेत मान रहे हैं.