Lava ने लॉन्च किया एक और धांसू 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले से है लैस, 6000mAh बैटरी फूंकती है जान

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट 5G सेगमेंट लगातार बड़ा होता जा रहा है और अब इसी रेस में लावा ने अपना नया स्मार्टफोन SHARK 2 5G लॉन्च कर दिया है.

Lava SHARK 2 5G launched with 6000mAh battery and 120Hz display
Image Source: Social Media

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट 5G सेगमेंट लगातार बड़ा होता जा रहा है और अब इसी रेस में लावा ने अपना नया स्मार्टफोन SHARK 2 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं. Lava की Shark सीरीज पहले भी किफायती स्मार्टफोन्स के लिए चर्चा में रही है और अब नया मॉडल भी दमदार फीचर्स के साथ एंट्री कर चुका है.

Lava SHARK 2 5G की कीमत

Lava SHARK 2 5G की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है, जिससे यह बजट कैटेगरी में एक आकर्षक विकल्प बन जाता है. कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी पहली सेल 10 जून 2026 से शुरू होगी और ग्राहक इसे Lava के रिटेल नेटवर्क के जरिए खरीद सकेंगे. लॉन्च ऑफर्स के तहत कई फाइनेंशियल स्कीम्स भी ग्राहकों को मिलेंगी. खास बात यह है कि कंपनी अपनी Free Service @ Home सुविधा भी इस फोन के साथ दे रही है, जिससे यूजर्स को सर्विस सेंटर जाने की परेशानी कम होगी.

Lava SHARK 2 5G के स्पेसिफिकेशन

फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में 6nm बेस्ड Unisoc T8200 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3GHz तक जाती है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है. फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए Lava SHARK 2 5G में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है. वहीं IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित बनाती है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है. इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे कम समय में फोन को चार्ज किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: 50MP के 3 कैमरे और 7025mAh बैटरी... OPPO के इस मॉडल पर मिल रहा 7000 रुपये तक की छूट, ऐसे उठाएं फायदा