5,698 रुपये में लॉन्च होने जा रहा लावा का धांसू स्मार्टफोन, 6.75 इंच डिस्प्ले और 13MP कैमरे से लैस

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में Lava एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है. भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जल्द ही नया फोन Lava Bold N1 Lite लॉन्च करने जा रही है, जो किफायती कीमत और संतुलित फीचर्स के साथ आएगा.

Lava Smartphone launching bold n1 lite know price and specification discounted deal
Image Source: Social Media

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में Lava एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है. भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जल्द ही नया फोन Lava Bold N1 Lite लॉन्च करने जा रही है, जो किफायती कीमत और संतुलित फीचर्स के साथ आएगा. Amazon पर इसकी लिस्टिंग हो चुकी है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत की पूरी जानकारी सामने आ चुकी है.

Lava Bold N1 Lite की कीमत ₹6,699 रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इसे ₹5,698 में खरीद सकते हैं. यह फोन दो आकर्षक कलर वेरिएंट Crystal Blue और Crystal Gold  में उपलब्ध होगा. फिलहाल इसे 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है.

बड़ा डिस्प्ले और प्रीमियम लुक

फोन में 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 269 PPI पिक्सल डेंसिटी मौजूद है. सेल्फी कैमरे के लिए इसमें होल-पंच डिज़ाइन मिलता है. यह फोन ना सिर्फ हल्का है (वजन 193 ग्राम), बल्कि इसकी 9mm मोटाई और IP54 रेटिंग इसे धूल और पानी से भी सुरक्षा देती है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Lava Bold N1 Lite में UniSoc ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है. इसके साथ 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसे वर्चुअली 6GB तक बढ़ाया जा सकता है. खास बात यह है कि फोन Android 15 पर काम करेगा, जो इस कीमत में एक बड़ा प्लस प्वाइंट है. सिक्योरिटी के लिहाज से इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन दोनों फीचर्स मौजूद हैं.

कैमरा और बैटरी

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा होगा. फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह कैमरा सेटअप 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को 30fps पर सपोर्ट करता है. पावर के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग के साथ आती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹6,999 में Samsung का धमाका! 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च