लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी पर अमेरिका में हमला, रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी; जानें पूरा मामला

Harry Boxer News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बार फिर से संगीन फायरिंग की वारदात सामने आई है, जिसमें कुख्यात गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर को निशाना बनाया गया. इस हमले की जिम्मेदारी भारतीय माफिया समूह रोहित गोदारा गैंग ने ली है.

Lawrence Bishnoi gang member Harry Boxer attacked in America Rohit Godara claims responsibility
Image Source: Social Media/X

Harry Boxer News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बार फिर से संगीन फायरिंग की वारदात सामने आई है, जिसमें कुख्यात गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर को निशाना बनाया गया. इस हमले की जिम्मेदारी भारतीय माफिया समूह रोहित गोदारा गैंग ने ली है. गैंग के प्रमुख रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए बताया कि इस हमले में हैरी बॉक्सर के एक साथी की मौके पर मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है.

रोहित गोदारा ने अपने संदेश में हैरी बॉक्सर को कायर और नपुंसक करार देते हुए उसके बचाव की तुलना कार की सीट के नीचे छिपने से की है. उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को अपना पिता मानने वाले लोगों को गद्दार बताया और साफ चेतावनी दी कि इस गैंग को मिटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. उनका कहना था कि चाहे हैरी बॉक्सर धरती के किसी भी कोने में छिप जाए, उसे छोड़ा नहीं जाएगा.

गोदारा ने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ जो भी आवाज उठाएगा, उसका अंजाम खराब होगा और उसकी आने वाली सात पीढ़ियाँ भी इस घटना को याद रखेंगी. उन्होंने कहा कि समय रहते सुधारना बेहतर होगा, वरना इन खूंखार गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं रहेगी.

विदेशों में बढ़ते गैंगस्टर हिंसा के बीच बढ़ा तनाव

यह घटना उस समय सामने आई है जब विदेशों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और रोहित गोदारा गैंग के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. पिछले कुछ समय में कनाडा, अमेरिका और पुर्तगाल जैसे देशों में फायरिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें दोनों गैंग आपस में भिड़ते नजर आए हैं.

हैरी बॉक्सर वह शख्स है जो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से हमलों की जिम्मेदारी लेते और इनके खिलाफ छेड़े गए विवादों को हवा देता रहा है. उसकी सक्रियता ने दोनों गैंगों के बीच विवाद को और बढ़ावा दिया है.

भारत और विदेशों में फैली गैंगवार की गूंज

रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई के बीच चल रही यह जंग केवल भारत तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि विदेशों में भी इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल रहे हैं. कैलिफोर्निया में हुई इस ताज़ा गोलीबारी ने यह साफ कर दिया है कि यह विवाद कितना गहरा और हिंसक हो चुका है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए इसे गंभीर चुनौती माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: विराट के बाद अब गिल... पर्थ में हार के साथ ही शुभमन के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड