प्यार में साइलेंट ट्रीटमेंट कैसे पहचानें? इस कपल की कहानी जानने के बाद शायद ना हो आपका ब्रेकअप

Relationship Problems: किसी भी रिश्ते की शुरुआत हमेशा खूबसूरत होती है, लंबी बातें, लगातार साथ समय बिताना, छोटी-छोटी खुशियां और एक-दूसरे के बिना अधूरा महसूस होना. लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता है, रिश्तों की असली परीक्षा शुरू होती है.

lifestyle silent treatment in love After knowing the story of this couple not want to break up
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Relationship Problems: किसी भी रिश्ते की शुरुआत हमेशा खूबसूरत होती है, लंबी बातें, लगातार साथ समय बिताना, छोटी-छोटी खुशियां और एक-दूसरे के बिना अधूरा महसूस होना. लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता है, रिश्तों की असली परीक्षा शुरू होती है. रिश्ते केवल रोमांस पर नहीं चलते; वे भरोसे, बातचीत, ईमानदारी और इमोशनल स्थिरता पर टिके रहते हैं. इसी तरह की एक कहानी एक युवा कपल की है, जो 23 साल की उम्र में अपने दो साल पुराने रिश्ते को बचाने की जद्दोजहद से गुजर रहा है.

यह कपल एक-दूसरे को नौ साल से जानता है और लंबे समय से एक-दूसरे की जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है. उनका रिश्ता शुरू में बेहद सहज और मजबूत था, लेकिन धीरे-धीरे छोटी दिक्कतें बड़ी दूरी में बदलने लगीं.

धीरे-धीरे बढ़ती दूरी और न बोली गई बातें

काम, कॉलेज और निजी जिम्मेदारियों के कारण दोनों के पास एक-दूसरे के लिए समय कम होता गया. जहां लड़का चाहता था कि वे साथ ज्यादा वक्त बिताएं, लड़की अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने लगी. इससे लड़के के मन में हल्की जलन और असुरक्षा पैदा हुई, लेकिन उसने यह बात कभी खुलकर नहीं कही.

उधर, लड़की का तरीका बिल्कुल अलग था, झगड़ा न हो, इसलिए वह चुप रहना पसंद करती थी. कई दिनों तक बात न करना उसके लिए एक तरह की स्ट्रैटेजी बन गई. लड़के ने भी अनजाने में यही तरीका अपनाना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे यह चुप्पी उनके रिश्ते की सबसे बड़ी दीवार बन गई और दोनों एक इमोशनल डेडलॉक में फंस गए.

तीन हफ्ते की चुप्पी, घोस्टिंग और फिर अचानक ब्रेकअप

एक बड़े झगड़े के बाद, दोनों ने एक-दूसरे से लगभग तीन हफ्ते तक बात नहीं की. जब लड़के ने पहल करके रिश्ता संभालने की कोशिश की, तो लड़की ने उसे अनदेखा करना शुरू कर दिया. लगातार मैसेज करने के बाद दोनों मिले भी, और उस समय सब कुछ सामान्य लगा. लेकिन जैसे ही वह घर वापस लौटा, लड़की फिर से दूरी बनाने लगी, न मैसेज, न कॉल, न कोई बातचीत. 

फिर एक दिन उसने अचानक टेक्स्ट पर ब्रेकअप कर दिया. लड़के ने कहा कि कम से कम बात करके निर्णय लेना चाहिए. लड़की यह मान तो गई कि ब्रेकअप तुरंत नहीं करेगी, लेकिन बात शुरू करने से वह लगातार बचती रही. जब वे आमने-सामने मिलते, वह बिल्कुल सामान्य व्यवहार करती, जैसे सब ठीक हो. लेकिन मिलकर अलग होते ही खामोशी फिर लौट आती.

लोग क्या कह रहे हैं? रेडिट पर मिली सलाहें

लड़के ने अपनी कहानी रेडिट पर शेयर की, जिसके बाद कई यूजर्स ने उसे अपनी सलाह दी... 

वास्तविकता को स्वीकार करो

कई लोगों ने कहा कि सबसे पहले खुद को मानसिक रूप से तैयार रखना चाहिए कि ब्रेकअप हो भी सकता है. अगर रिश्ता टूटता है, तो यह दुनिया का अंत नहीं है.

किसी के पीछे मत भागो

किसी यूजर ने लिखा, “अगर वह बात नहीं करना चाहती, तो मजबूर मत करो. लोग तभी लौटते हैं जब वे खुद लौटना चाहते हैं.”

तुमने कोशिश की है, लेकिन शायद वह नहीं करना चाहती

कुछ प्रतिक्रियाएं यह संकेत देती थीं कि लड़की शायद पहले ही भावनात्मक रूप से रिश्ता छोड़ चुकी है और सिर्फ इसे खींच रही है.

बिजी लाइफ रिश्तों को चुनौती देती है

कुछ लोगों ने कहा कि यह भी संभव है कि स्ट्रेस, डेडलाइन और पढ़ाई के दबाव के कारण लड़की खुद भी भावनात्मक रूप से थक चुकी हो, लेकिन यह स्पष्ट है कि वह रिश्ता निभाने को लेकर पहले जैसी दिलचस्पी नहीं दिखा रही.

क्या ये रिश्ता बच सकता है?

इस कहानी में सबसे बड़ा मुद्दा कम्युनिकेशन का टूट जाना है. दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते, दिल की बातें दबाते हैं और गलतफहमियां बढ़ती जाती हैं. रिश्ता तभी चल सकता है जब दोनों उसे बचाने की कोशिश करें, यहां प्रयास सिर्फ एक तरफ से आता दिख रहा है.

ऐसी स्थितियां आज की युवा जेनरेशन में बेहद आम हैं, बिजी लाइफ, इमोशनल ओवरलोड, सोशल मीडिया की तुलना, अनकही अपेक्षाएं और स्ट्रेस रिलेशनशिप को धीरे-धीरे कमजोर कर देते हैं.

यह भी पढे़ं- Indigo Crisis: 10 हजार मुआवजा और ट्रैवल वाउचर... इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए किया बड़ा ऐलान