कौन है देश का सबसे धन्ना सेठ विधायक? टोटल नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग, देखें टॉप 5 अमीर MLAs की लिस्ट

Most Rich MLA List: भारतीय राजनीति में विधायकों की संपत्ति हमेशा से चर्चा का विषय रही है. हाल ही में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 28 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 4,092 विधायकों की संपत्ति का आंकलन किया, जो इस विषय को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने लाता है.

List of richest and poorest MLAs in India Know the assets of BJP and Congress legislators including Parag Shah
Image Source: Social Media

Most Rich MLA List: भारतीय राजनीति में विधायकों की संपत्ति हमेशा से चर्चा का विषय रही है. हाल ही में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 28 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 4,092 विधायकों की संपत्ति का आंकलन किया, जो इस विषय को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने लाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायकों के बीच आर्थिक अंतर बहुत बड़ा है, जो भारतीय राजनीति के अलग-अलग पहलुओं को उजागर करता है. तो आइए, जानते हैं कि भारतीय राजनीति में सबसे अमीर विधायक कौन हैं और उनका जीवन कितना भव्य है.

सबसे अमीर विधायक

इस सूची में पराग शाह का नाम सबसे ऊपर आता है. वे महाराष्ट्र के घाटकोपर ईस्ट से बीजेपी के विधायक हैं. पराग शाह की कुल संपत्ति 3,383 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. पराग शाह मुंबई में रहते हैं और दो बार घाटकोपर से विधायक चुने गए हैं. वे एक गुजराती जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं और रियल एस्टेट के सफल व्यवसायी हैं. 1991 में उन्होंने अपने पारिवारिक निर्माण व्यवसाय में कदम रखा और 2002 में मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड की स्थापना की, जो 2010 में लिस्टेड हुआ था. उनके पास ना सिर्फ रियल एस्टेट, बल्कि निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भी बड़ी संपत्ति है.

अन्य प्रमुख अमीर विधायक

इसके बाद कर्नाटका के डी.के. शिवकुमार का नाम आता है, जिनकी संपत्ति 1,413 करोड़ रुपये है. वे कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता हैं और कर्नाटक की राजनीति में अहम स्थान रखते हैं. इसके अलावा, कर्नाटका के के.एच. पुत्तस्वामी गौड़ा (1,267 करोड़ रुपये) और कांग्रेस के प्रिय कृष्णा (1,156 करोड़ रुपये) भी टॉप 5 में शुमार हैं. एन. चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश) की संपत्ति 931 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

सबसे गरीब विधायक

जहां एक ओर कुछ विधायक करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, वहीं निर्मल कुमार धारा (बीजेपी, पश्चिम बंगाल) देश के सबसे गरीब विधायक हैं. उनके पास केवल 1,700 रुपये की संपत्ति है. यह संख्या इस बात का संकेत है कि भारतीय राजनीति में बहुत से विधायक आर्थिक रूप से कमजोर हैं, और यह परिस्थिति समय के साथ बदल सकती है.

कौन से राज्य में हैं सबसे अमीर विधायक?

आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटका और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां सबसे अमीर विधायक रहते हैं. कर्नाटका में 31 विधायकों की कुल संपत्ति 14,179 करोड़ रुपये है, जबकि महाराष्ट्र में 286 विधायकों की संपत्ति का आंकड़ा 12,424 करोड़ रुपये है. आंध्र प्रदेश में भी 27 विधायकों की कुल संपत्ति 14,179 करोड़ रुपये के आसपास मानी जा रही है.

सबसे अमीर विधायकों वाली पार्टी

यदि हम सबसे अमीर विधायकों की पार्टी की बात करें, तो बीजेपी के पास सबसे ज्यादा विधायकों की संख्या है. हालांकि, कांग्रेस के विधायकों की औसत संपत्ति बीजेपी के विधायकों से अधिक है. बीजेपी के 1,653 विधायकों की औसत संपत्ति 15.89 करोड़ रुपये प्रति विधायक है, जबकि कांग्रेस के 646 विधायकों की औसत संपत्ति 26.86 करोड़ रुपये प्रति विधायक है.

ये भी पढ़ें: AVAS से लैस होंगे इलेक्ट्रिक वाहन, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्यों जरूरी है ये सिस्टम?