टेक्नोलॉजी की दुनिया में इन दिनों सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं एलन मस्क और उनका नया AI फीचर. जिस तरह से उन्होंने इलेक्ट्रिक कारों, रॉकेट्स और सोशल मीडिया को नए आयाम दिए, अब वे कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में भी क्रांति लाने जा रहे हैं. मस्क ने रविवार को ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब सिर्फ एक लॉन्ग प्रेस में आपकी साधारण तस्वीरें चलती-फिरती वीडियो में बदल जाएंगी.
एलन मस्क ने इस फीचर की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर साझा की और कुछ ही घंटों में उनका पोस्ट वायरल हो गया.
एक क्लिक में तस्वीर बनेगी वीडियो
एलन मस्क ने बताया कि अब किसी भी इमेज पर लॉन्ग प्रेस करने से वह अपने-आप वीडियो में बदल जाएगी. उन्होंने लिखा कि सिर्फ इमेज पर लॉन्ग प्रेस करें और उसे वीडियो में बदलें. फिर अपने हिसाब से प्रॉम्प्ट डालें. मस्क ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने इस फीचर को आज़माने के लिए एक फोटो को “कपल को मपेट्स में बदलो” प्रॉम्प्ट दिया, और AI ने कुछ ही सेकंड में एक शानदार एनिमेटेड वीडियो तैयार कर दिया.
Long press on any image to turn it into a video!
— Elon Musk (@elonmusk) November 9, 2025
Then customize the prompt to create whatever you can Imagine.
My prompt here was “add a boyfriend and they transition into muppets 😂 https://t.co/MkH4A4s1jl pic.twitter.com/nfNjT8ZK3m
ग्रोक की मदद से तैयार हुआ एनिमेटेड क्लिप
पोस्ट के साथ एलन मस्क ने एक छोटा वीडियो क्लिप भी शेयर किया, जो Grok AI के जरिए बनाया गया था. यह क्लिप दिखाता है कि कैसे किसी साधारण तस्वीर को कुछ ही क्षणों में जीवंत बनाया जा सकता है — चेहरे हिलते हैं, पलकें झपकती हैं, और पूरी तस्वीर एक वीडियो क्लिप में बदल जाती है. Grok, एलन मस्क की xAI कंपनी का प्रमुख AI प्रोडक्ट है, जो X प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत है. यह फीचर अब तक के सबसे तेज़ और सरल इमेज-टू-वीडियो कन्वर्ज़न टूल्स में से एक माना जा रहा है.
ग्रोक 4: अब सबके लिए मुफ्त
एलन मस्क ने हाल ही में अपने AI मॉडल Grok 4 को सभी यूजर्स के लिए फ्री करने की घोषणा की है.अब यह केवल X प्लेटफॉर्म पर ही नहीं, बल्कि एक अलग ऐप के रूप में भी उपलब्ध है, जो iOS और Android दोनों पर काम करता है. भारत समेत कई देशों में अब यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें न केवल फोटो से वीडियो बनाने की क्षमता है, बल्कि यह लेखन, रियल-टाइम डेटा एक्सेस और AI चैट सपोर्ट जैसे फीचर्स से भी लैस है.
रचनात्मक लोगों के लिए नया युग
Grok का यह नया फीचर उन सभी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो कंटेंट क्रिएशन, मार्केटिंग या सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हैं. अब किसी इवेंट, प्रोडक्ट या पर्सनल मोमेंट की फोटो को वीडियो में बदलने के लिए एडिटिंग स्किल्स की जरूरत नहीं सिर्फ एक लॉन्ग प्रेस और बाकी काम AI करेगा.एलन मस्क ने इस फीचर को “एआई-जनित क्रिएटिविटी का नया युग” बताया है. उनका कहना है कि आने वाले महीनों में इसमें और भी उन्नत विजुअल टूल्स जोड़े जाएंगे, जिससे यूजर्स अपने विचारों को पहले से कहीं ज्यादा जीवंत रूप में पेश कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: IPhone की बैटरी जल्दी खत्म होती है? बस ये 3 सेटिंग्स बंद करें और बढ़ा दें बैटरी लाइफ