गुरुवार को भारत में तकनीक प्रेमियों के लिए एक बड़ा दिन साबित हुआ, जब Apple ने अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन iPhone 17 लॉन्च कर दिया. जैसे ही यह फ्लैगशिप डिवाइस बाजार में आया, देश के प्रमुख शहरों में एप्पल स्टोर्स के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गईं.
दिल्ली से लेकर मुंबई तक, युवाओं से लेकर प्रोफेशनल्स तक—हर कोई इस फोन को सबसे पहले हासिल करने की दौड़ में शामिल नजर आया.
रात 12 बजे से लाइन में खड़े हुए लोग
दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में iPhone 17 खरीदने की होड़ ऐसी रही कि लोग आधी रात से ही लाइन में खड़े हो गए. वसंत कुंज के पास स्थित इस मॉल के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए थे, जो सुबह होते ही अपने हाथ में नया iPhone पकड़ना चाहते थे. मैंने सोचा नहीं था कि इतनी भीड़ होगी, लेकिन iPhone 17 को पहले दिन खरीदना मेरे लिए गर्व की बात है.
#WATCH | Long queues seen outside the Apple store in Delhi's Saket
— ANI (@ANI) September 19, 2025
Apple started its iPhone 17 series sale in India today. pic.twitter.com/mjxZAFheWC
मुंबई में बांद्रा के एप्पल स्टोर के बाहर भी भारी भीड़
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एपल शोरूम के बाहर का नज़ारा भी कुछ अलग नहीं था. यहां भी सुबह से पहले ही सैकड़ों लोग कतार में दिखाई दिए. कुछ लोग ऐसे थे जो 8 घंटे से ज्यादा समय से लाइन में खड़े थे. कई ग्राहकों ने पहले से प्री-बुकिंग कर रखी थी, लेकिन जिनकी बुकिंग नहीं हो पाई थी, वे भी इस उम्मीद में लाइन में लगे रहे कि शायद उन्हें भी कोई यूनिट मिल जाए.
iPhone 17 के फीचर्स ने खींचा लोगों का ध्यान
iPhone 17 की लोकप्रियता सिर्फ इसके ब्रांड नेम तक सीमित नहीं है. इस बार Apple ने अपने फोन को नई टेक्नोलॉजी और बेहतरीन डिज़ाइन के साथ बाजार में उतारा है. नया और एक्सक्लूसिव कलर वेरिएंट, बेहद पावरफुल बैटरी बैकअप, और उन्नत कैमरा क्वालिटी ने युवाओं, टेक्नोलॉजी इन्थूजिएस्ट्स और प्रोफेशनल यूज़र्स को खासा आकर्षित किया है. एक ग्राहक ने कहा, मुझे इसका कैमरा सेटअप और डिस्प्ले बहुत पसंद आया. Apple हर बार कुछ नया लाता है, और इस बार तो कमाल कर दिया.
भारत में Apple का बढ़ता दबदबा
iPhone 17 की लॉन्चिंग के साथ एक बार फिर यह बात स्पष्ट हो गई है कि भारत में Apple की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है. जहां एक ओर मिड-सेगमेंट फोन की प्रतिस्पर्धा चरम पर है, वहीं Apple का प्रीमियम सेगमेंट में दबदबा बना हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में Apple अब न केवल एक लग्ज़री ब्रांड, बल्कि एक स्टेटस सिंबल भी बन चुका है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति का महासंग्राम! DUSU चुनाव के लिए मतदान संपन्न, अब निगाहें नतीजों पर