WhatsApp छोड़ने का मन है? Arattai ऐप पर ऐसे ट्रांसफर करें अपनी चैट्स, आसान स्टेप्स में पूरी गाइड

Arattai App: भारत में डेटा प्राइवेसी और आत्मनिर्भरता को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच एक नया नाम तेज़ी से चर्चा में है, Arattai. यह कोई विदेशी ऐप नहीं, बल्कि भारत की अपनी कंपनी Zoho का बनाया हुआ स्वदेशी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है.

Looking to quit WhatsApp Transfer your chats to the Arattai app like this
Image Source: Social Media

Arattai App: भारत में डेटा प्राइवेसी और आत्मनिर्भरता को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच एक नया नाम तेज़ी से चर्चा में है, Arattai. यह कोई विदेशी ऐप नहीं, बल्कि भारत की अपनी कंपनी Zoho का बनाया हुआ स्वदेशी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. खास बात यह है कि भारत सरकार के कई मंत्री भी अब इसे प्रमोट कर रहे हैं और लोगों से कह रहे हैं कि WhatsApp छोड़कर Arattai अपनाएं.

लेकिन असली सवाल ये है कि जब आपके सारे दोस्त, परिवार और जरूरी चैट्स WhatsApp पर हैं, तो Arattai पर कैसे स्विच किया जाए? और अगर स्विच कर भी लें, तो पुरानी चैट्स का क्या? अगर आप भी इन्हीं सवालों से जूझ रहे हैं, तो ये गाइड आपके लिए ही है. हम आपको बताएंगे कि WhatsApp चैट्स Arattai पर कैसे ट्रांसफर करें? WhatsApp अकाउंट डिलीट करने से पहले क्या ज़रूरी है? और  चैट्स का बैकअप और Gmail पर एक्सपोर्ट करने का तरीका क्या है?

WhatsApp चैट्स Arattai पर कैसे ट्रांसफर करें?

अगर आप Arattai पर माइग्रेट करना चाहते हैं, तो सबसे पहले ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करें और कॉन्टैक्ट परमिशन दें. इससे ऐप आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट से यह पहचान पाएगा कि कौन-कौन Arattai पर पहले से मौजूद है.

अब इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • WhatsApp ओपन करें और उस कॉन्टैक्ट की चैट खोलें जिसे Arattai पर ट्रांसफर करना है.
  • टॉप में प्रोफ़ाइल पर टैप करें, फिर नीचे स्क्रॉल करके Export Chat ऑप्शन सेलेक्ट करें.
  • आपको पूछा जाएगा कि "With Media" या "Without Media"?
  • Yes पर टैप करने से फोटो-वीडियो समेत पूरा डेटा ट्रांसफर होगा.
  • अब शेयरिंग ऐप्स की लिस्ट खुलेगी, इसमें Arattai ऐप को चुनें.
  • चैट अब Arattai में एक्सपोर्ट हो जाएगी (शर्त ये है कि सामने वाला व्यक्ति भी Arattai यूज़ करता हो).

ध्यान रखें: एक बार में पूरी WhatsApp चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करने का फीचर अभी Arattai में नहीं है, आपको एक-एक चैट को मैन्युअली एक्सपोर्ट करना होगा.

WhatsApp चैट्स का बैकअप लेना न भूलें

अगर आप WhatsApp पूरी तरह से छोड़ने का मन बना चुके हैं, तो चैट्स का बैकअप ज़रूर लें.

बैकअप लेने का तरीका:

  • WhatsApp सेटिंग्स > Chats > Chat Backup
  • यहां से आप गूगल ड्राइव पर बैकअप ले सकते हैं
  • अगर आपको चुनिंदा चैट्स ही सेव करनी हैं, तो उन्हें Gmail पर एक्सपोर्ट करें

Gmail पर चैट कैसे एक्सपोर्ट करें?

  • WhatsApp में उस चैट को खोलें जिसे सेव करना है
  • प्रोफ़ाइल टैप करें > नीचे जाएं > Export Chat चुनें
  • मीडिया अटैच करना है या नहीं, चुनें
  • ऐप्स की लिस्ट में से Gmail चुनें
  • चैट टेक्स्ट फॉर्मेट में आपकी ईमेल पर पहुंच जाएगी, जिसे आप बाद में डाउनलोड भी कर सकते हैं

WhatsApp अकाउंट कैसे डिलीट करें?

  • जब बैकअप हो जाए, तब आप निश्चिंत होकर WhatsApp डिलीट कर सकते हैं.
  • WhatsApp सेटिंग्स में जाएं > Account > Delete My Account
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • ऐप द्वारा बताए गए स्टेप्स फॉलो करें और अकाउंट डिलीट हो जाएगा

यह भी पढ़ें- YouTube पर किसी ने आपका वीडियो चुरा लिया है? ऐसे करवाएं हटवाने की कानूनी कार्रवाई