LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें

इंटरनेट डेस्क। एलपीजी सिलेंडर को लेकर आज भी आमजन को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है।

LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें

इंटरनेट डेस्क। एलपीजी सिलेंडर को लेकर आज भी आमजन को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। आज भी कीमतों में बदलाव नहीं होने के कारण लोगों को पुरानी कीमतों पर ही 14.2 किलो वाल घरेलू सिलेंडर और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर खरीदना पड़ेगा।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इन सिलेंडरों की कीमतें क्रमश: 945.50 और      2,765.50 रुपए हैं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत आज 942 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,738 रुपए है। मायानगरी मुंबई में कीमतें क्रमश: 941.50 रुपए, 2,691.50 रुपए, नोएडा में 939.50 रुपए 2,738 रुपए, कोलकाता में 968 रुपए और 2,872.50 रुपए है।

लोगों को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। इन कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। होटल और रेस्टोरेंट्स में खाना महंगा हो चुका है। कीमतें कब कम होगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें