Paush Purnima पर संगम में आस्था का सैलाब, Magh Mela का शुभारंभ, देखें तस्वीरें

Magh Mela 2026 Faith in Sangam on Paush Purnima

Prayagraj Magh Mela 2026: प्रयागराज के पावन संगम तट पर 44 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक माघ मेले का शुभारंभ शनिवार, 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा के पहले स्नान के साथ हो गया. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर आस्था का यह महासंगम देखने को मिल रहा है, जहां देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालु पुण्य अर्जित करने के लिए पवित्र स्नान कर रहे हैं. सुबह से ही संगम क्षेत्र “हर-हर गंगे” और “जय गंगा मैया” के जयघोष से गूंज उठा.

माघ मेले की शुरुआत के साथ ही प्रयागराज में आध्यात्मिक वातावरण पूरी तरह से जीवंत हो गया है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि माघ स्नान की परंपरा आज भी भारतीय जनमानस में गहराई से रची-बसी है.