टीवी की मशहूर अभिनेत्री माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके और पति जय भानुशाली के तलाक की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था, और अब माही की तबीयत बिगड़ने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है. जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री को तेज बुखार और कमजोरी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मशहूर फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि माही विज को बीते दिन अचानक तेज बुखार हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. जब मीडिया ने इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, तो माही की पब्लिसिस्ट अवंतिका सिन्हा ने पुष्टि करते हुए कहा — “हां, माही को हाई फीवर और बहुत कमजोरी है. डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं. फिलहाल वह स्टेबल हैं लेकिन बहुत थकी हुई महसूस कर रही हैं.”
सोशल मीडिया पर फैन्स की दुआएं
माही विज ने कुछ घंटे पहले ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह सर्दियों के कपड़े पहने काफी कमजोर नजर आ रही थीं. उन्होंने अपनी दवाइयों की फोटो के साथ लिखा — ‘बीमार.’ जैसे ही यह फोटो वायरल हुई, फैंस और सेलेब्रिटीज ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
तलाक और एलिमनी विवाद के बीच आई तबीयत बिगड़ने की खबर
माही और जय भानुशाली का रिश्ता बीते कुछ महीनों से सुर्खियों में रहा है. दोनों के अलग होने की खबरें कई बार मीडिया में आईं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि माही ने जय से भारी-भरकम एलिमनी मांगी है, लेकिन बाद में इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया गया. हाल ही में माही विज ने खुद अपने यूट्यूब चैनल पर इस विषय पर बात करते हुए कहा “मैंने किसी से कोई पैसे नहीं मांगे. मैं खुद काम करती हूं और आत्मनिर्भर हूं. जो महिलाएं फाइनेंशियली स्टेबल हैं, उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. हां, जो महिलाएं घर पर रहती हैं और आर्थिक रूप से निर्भर हैं, उनके लिए एलिमनी जरूरी है.”
‘नच बलिए 5’ फेम माही का साफ बयान
माही ने यह भी बताया कि अफवाहें फैलाने वालों को सच्चाई पता किए बिना किसी की इमेज खराब नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उनका ध्यान इस वक्त सिर्फ अपने स्वास्थ्य और करियर पर है. फैंस के सपोर्ट और प्यार के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया.
माही विज की टीवी दुनिया में पहचान
माही विज ने ‘लागी तुझसे लगन’ और ‘बालिका वधू’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज़ से अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने अपने पति जय भानुशाली के साथ ‘नच बलिए 5’ में हिस्सा लिया था, जहां दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया.डॉक्टरों के मुताबिक माही की हालत फिलहाल स्थिर है और कुछ दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. फैंस लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर “Get Well Soon Mahi” ट्रेंड कर रहा है.
यह भी पढ़ें: मिस यूनिवर्स 2025 में ब्यूटी नहीं, विवाद की चमक... कौन हैं फातिमा बॉश, जिनके साथ हुए दुर्व्यवहार पर मचा बवाल