जब अपने पति संग TMC सांसद 'महुआ मोइत्रा' ने किया डांस, VIDEO वायरल

Mahua Moitra Viral Dance: इस अनोखे मौके पर दोनों नेताओं ने परंपरा और सादगी को बेहद खूबसूरती से अपनाया. महुआ मोइत्रा ने हल्के गुलाबी रंग की बारीक ज़री वाली बनारसी साड़ी पहन रखी थी, जो उनकी सौम्यता और आत्मविश्वास को एक अलग ही अंदाज़ में पेश कर रही थी.

Mahua Moitra Viral dance with her husband
Image Source: Social Media

Mahua Moitra Viral Dance: इस अनोखे मौके पर दोनों नेताओं ने परंपरा और सादगी को बेहद खूबसूरती से अपनाया. महुआ मोइत्रा ने हल्के गुलाबी रंग की बारीक ज़री वाली बनारसी साड़ी पहन रखी थी, जो उनकी सौम्यता और आत्मविश्वास को एक अलग ही अंदाज़ में पेश कर रही थी. वहीं पिनाकी मिश्रा वेस्टकोट के साथ क्लासिक लेकिन एलिगेंट लुक में नज़र आए.

'रात के हमसफर' पर थिरके कदम
इस खास समारोह का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर दिल जीत रहा है, जिसमें यह नवविवाहित जोड़ा पुराने बॉलीवुड गीत 'रात के हमसफर' पर नाचता नजर आ रहा है. दोनों की आंखों में सच्चा सुकून और चेहरे पर नई शुरुआत की रौशनी देखी जा सकती है. कमेंट बॉक्स में बधाइयों की बरसात हो रही है — "नई जिंदगी की ढेरों शुभकामनाएं", "कितना प्यारा जोड़ा है!" जैसे मैसेजेस वायरल हो रहे हैं.

महुआ का धन्यवाद भरा पोस्ट
महुआ मोइत्रा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें वे और पिनाकी मिश्रा केक काटते नजर आ रहे हैं. कैप्शन में लिखा “आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद. बेहद आभारी हूं.”

महुआ मोइत्रा कौन हैं?

राजनीतिक गलियारों में अपनी तेज़तर्रार शैली और स्पष्टवादी रवैये के लिए पहचानी जाने वाली महुआ मोइत्रा पहले एक निवेश बैंकर थीं. 2019 में कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं. संसद में उनके भाषण और तीखे सवाल अक्सर चर्चा का विषय बनते रहे हैं. 2023 में लोकसभा से निष्कासन के बाद भी उन्होंने अपनी बेबाक राय से देशभर में अपनी मौजूदगी बनाए रखी.

यह भी पढ़ें: आंतकी और पीड़ित को साथ रखना बर्दाश्त नहीं करेगा भारत, पाकिस्तान को जयशंकर का सीधा संदेश