उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में NH-34 पर बड़ा हादसा, वैगनआर कार में सवार 5 लोगों की मौत

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाईवे 34 पर हुए इस हादसे में पति-पत्नी सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई. यह सभी लोग मारुति वैगनआर कार में सवार थे और बागेश्वर धाम से दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई.

Major accident on NH-34 in Hamirpur Uttar Pradesh 5 people traveling in WagonR car died
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाईवे 34 पर हुए इस हादसे में पति-पत्नी सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई. यह सभी लोग मारुति वैगनआर कार में सवार थे और बागेश्वर धाम से दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई.

यह घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका-मवइया गांव के बीच हुई. पुलिस के मुताबिक, हादसा नेशनल हाईवे 34 पर हुआ. कार में एक ही परिवार के दो दंपति और कुल 5 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई.

बागेश्वर धाम से लौट रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि सभी लोग बागेश्वर धाम से दर्शन कर कानपुर लौट रहे थे. रास्ते में यह बड़ा हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे.

पुलिस की शुरुआती जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को नींद आना या फिर ओवरटेक करना बताया जा रहा है. हालांकि, असली कारण की जांच अभी जारी है.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक परिवार कानपुर का रहने वाला था, जबकि कार का ड्राइवर लखनऊ का निवासी था. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

नोएडा में भी हुआ अलग हादसा

इसी बीच, उत्तर प्रदेश के नोएडा में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी एक अलग सड़क हादसा हुआ. यहां तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए.

ये भी पढ़ें- सिंधु जल संधि पर भारत का लहजा सख्त, इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले को किया खारिज; पाक को दी चेतावनी