19 साल छोटे रूमर्ड बॉयफ्रेंड के बाहों में दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो हो रहा जमकर वायरल!

Malaika Arora: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. पिछले कुछ समय से उनका नाम बिजनेस टायकून और डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है.

Malaika Arora arms of her roommate boyfriend Harsh Mehta 19 years younger the video is going viral
Image Source: Social Media

Malaika Arora: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. पिछले कुछ समय से उनका नाम बिजनेस टायकून और डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है. इसी बीच हाल ही में एक पार्टी से सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है.

दरअसल, एक पार्टी में मलाइका अरोड़ा को एक अन्य शख्स के साथ डांस करते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं. हालांकि उसी पार्टी में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी मौजूद थे.

सोराब बेदी के साथ वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा ‘स्प्लिट्सविला’ फेम सोराब बेदी के साथ डांस करती नजर आईं. दोनों की केमिस्ट्री देखकर कई लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि क्या सोराब बेदी ही मलाइका के नए बॉयफ्रेंड हैं.

लेकिन इस वीडियो के पीछे की सच्चाई अलग है. बताया जा रहा है कि सोराब बेदी, मलाइका के नए रेस्टोरेंट ‘स्वीनी बॉम्बे’ की लॉन्च पार्टी में शामिल हुए थे. सोराब ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका को उनके नए बिजनेस के लिए शुभकामनाएं दीं. इससे साफ हो गया कि दोनों के बीच किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है और वह वीडियो सिर्फ पार्टी में मस्ती का एक पल था.

पार्टी में मौजूद थे हर्ष मेहता

इस इवेंट में मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी मौजूद थे. जब मलाइका पार्टी से बाहर निकलीं तो हर्ष मेहता को दरवाजे के पीछे पैपराजी से बचते हुए देखा गया. हालांकि कैमरों ने उन्हें कैद कर लिया.

कुछ समय बाद जब वह रेस्टोरेंट से बाहर निकले तो उन्हें भी स्पॉट किया गया और वह अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए. इस खास मौके पर मलाइका ने व्हाइट बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा था.

हर्ष मेहता के साथ रिश्ते की चर्चा

पिछले कुछ महीनों से मलाइका अरोड़ा और बिजनेसमैन हर्ष मेहता के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आती रही हैं. इन चर्चाओं को उस समय और हवा मिली जब दोनों की एक तस्वीर रोम से वायरल हुई थी. कई लोगों ने दावा किया कि दोनों वहां साथ में वैलेंटाइन्स डे मना रहे थे. हालांकि दोनों को कई बार कॉन्सर्ट और पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया है, लेकिन अभी तक मलाइका ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

दिलचस्प बात यह भी है कि दोनों के बीच उम्र का बड़ा अंतर बताया जा रहा है. जहां मलाइका की उम्र करीब 52 साल बताई जाती है, वहीं हर्ष मेहता लगभग 33 साल के बताए जाते हैं. इस तरह दोनों के बीच करीब 19 साल का अंतर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

काम और बिजनेस दोनों में सक्रिय

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा के बीच मलाइका अरोड़ा अपने काम और बिजनेस में भी काफी सक्रिय हैं. अपने डांस नंबर्स के लिए मशहूर मलाइका को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘थम्मा’ में देखा गया था.

फिल्म के गाने ‘पॉइजन बेबी’ में उनके डांस मूव्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आज भी अपनी ऊर्जा और स्टाइल से दर्शकों को प्रभावित करने की क्षमता रखती हैं. फिल्मों के साथ-साथ मलाइका अब बिजनेस में भी कदम बढ़ा चुकी हैं और वह दो रेस्टोरेंट की मालकिन बन चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार, कौन से देश हैं सबसे बड़े सप्लायर? रिपोर्ट में खुलासा