"हम सब कभी न कभी खुद पर शक...", मलाइका अरोड़ा ने ट्रोलर को दिया बेबाक जवाब; इस बात पर भी तोड़ी चुप्पी

Malaika Arora News: सोशल मीडिया की दुनिया जितनी ताकतवर है, उतनी ही बेरहम भी. यहां हर पोस्ट, हर लुक और हर रिश्ता, लोगों की नज़रों के तराजू पर तोला जाता है. खासकर जब आप एक महिला सेलिब्रिटी हों, और अपने फैसलों को खुलकर जीना पसंद करें.

Malaika Arora gave a blunt reply to the troller broke her silence on this matter too
Image Source: Social Media/ Instagram

Malaika Arora News: सोशल मीडिया की दुनिया जितनी ताकतवर है, उतनी ही बेरहम भी. यहां हर पोस्ट, हर लुक और हर रिश्ता, लोगों की नज़रों के तराजू पर तोला जाता है. खासकर जब आप एक महिला सेलिब्रिटी हों, और अपने फैसलों को खुलकर जीना पसंद करें. ऐसा ही एक नाम है, मलाइका अरोड़ा, जो अपने करियर, रिलेशनशिप और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर लगातार सोशल मीडिया यूज़र्स के निशाने पर रही हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने अपनी ज़िंदगी के उन पहलुओं पर खुलकर बात की, जहां उन्हें जज किया गया, ट्रोल किया गया, और यहां तक कि लेबल भी किया गया. लेकिन इन सबके बावजूद, उन्होंने खुद को समझना और स्वीकारना नहीं छोड़ा.

"अब मैंने खुद को एक्सप्लेन करना बंद कर दिया है"

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने कहा, "मेरे लिए ये सफर आसान नहीं था. लोग बताते थे कि मुझे कैसा होना चाहिए. मेरे करियर से लेकर रिश्तों और कपड़ों तक, हर चीज़ पर सवाल उठे. लेकिन जब मैंने खुद को जस्टिफाई करना बंद किया, तो ऐसा लगा जैसे किसी बोझ से आज़ाद हो गई हूं. अब मैं वही नेरेटिव चुनती हूं, जो मुझे खुद के लिए सही लगता है."

"जो मुझे बोल्ड कहते हैं, वो मेरे लिए काफी नहीं हैं"

मलाइका ने बताया कि अरबाज़ खान से अलग होने के बाद उन्हें 'बोल्ड', 'मुंहफट' और 'अटेंशन सीकर' जैसे तमगों से नवाज़ा गया. लेकिन उन्होंने इसे कमज़ोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बना लिया. उन्होंने कहा, "मुझे कई बार बोला गया कि मैं बहुत ज्यादा बोल्ड हूं. सच कहूं, तो मैंने इसे गर्व के साथ अपनाया है. अगर मेरी मौजूदगी किसी को असहज कर रही है, तो शायद वो इंसान मेरे लायक नहीं है."

"हम सब कभी न कभी खुद पर शक करते हैं"

मलाइका ने ये भी स्वीकारा कि हर चमकती हुई तस्वीर के पीछे कुछ अनदेखे सवाल, डाउट्स और दर्द भी होते हैं. उन्होंने कहा, "कभी-कभी मैं भी खुद से सवाल करती हूं, कि क्या मैं ठीक कर रही हूं? क्या मैं सही हूं? लेकिन अब मैं आलोचना को एक नजरिए के रूप में देखती हूं, न कि सजा के तौर पर."

यह भी पढ़ें- RSS प्रचारक से तीन बार देश के प्रधानमंत्री बनने तक... PM Modi की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं