थिएटर्स के बाद OTT पर धूम मचाएगी मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आडू 3', जानें कब और कहां होगी रिलीज

Aadu 3 OTT Release Date: मलयालम सिनेमा के फैंस के लिए खुशखबरी है! हाल ही में सिनेमाघरों में हंसी और मनोरंजन का तड़का लगाने वाली फैंटेसी कॉमेडी फिल्म 'आडू 3' अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है.

Malayalam movie Jayasurya Aadu 3 OTT release date and platform
Image Source: Social Media

Aadu 3 OTT Release Date: मलयालम सिनेमा के फैंस के लिए खुशखबरी है! हाल ही में सिनेमाघरों में हंसी और मनोरंजन का तड़का लगाने वाली फैंटेसी कॉमेडी फिल्म 'आडू 3' अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. अगर आप थिएटर में इसे देखने का मौका मिस कर चुके हैं, तो अब आपके पास घर बैठे इसे देखने का शानदार अवसर है. इस फिल्म का अनोखा अंदाज, मजेदार कहानी और दमदार कलाकारों की परफॉर्मेंस ने पहले ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. ऐसे में ओटीटी रिलीज के बाद इसे देखने का उत्साह अब और भी बढ़ गया है.

'आडू 3' ओटीटी पर कब होगी स्ट्रीम?

फिल्म 'आडू 3' अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म G5 पर 1 मई से स्ट्रीम होने वाली है. खास बात यह है कि यह फिल्म मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी एक साथ उपलब्ध होगी, जिससे देशभर के दर्शक इसे अपनी पसंदीदा भाषा में आसानी से देख सकेंगे. फिल्म का यह तीसरा पार्ट है, और इसके पहले दोनों पार्ट्स को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि इस बार फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने दुनियाभर में 110.9 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे यह मलयालम सिनेमा की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

फिल्म की स्टारकास्ट और टीम

'आडू 3' को लिखा और निर्देशित किया है मिधुन मैनुअल थॉमस ने, जिनकी फिल्मों में हमेशा एक खास स्टाइल और अद्भुत कहानी देखने को मिलती है. फिल्म का निर्माण विजय बाबू और वेणु कुन्नप्पिली ने मिलकर किया है. फिल्म में लीड रोल में नजर आए हैं जयसूर्या, जिनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा है. इसके अलावा फिल्म में साईंजू कुरूप, विनायकन, रेंजी पनिक्कर, सन्नी वायने और इंद्रन्स जैसे अभिनेता भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी में कॉमेडी और फैंटेसी का अनोखा मिश्रण है, जो इसे और भी दिलचस्प बनाता है.

ये भी पढ़ें: Friday OTT Release: इस फ्राइडे ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का; रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज