बिग बॉस 19 का माहौल जैसे-जैसे फिनाले के करीब आ रहा है, घर के अंदर तनाव भी उतना ही बढ़ता जा रहा है. रिश्ते टूट रहे हैं, गुटबाज़ी तेज हो रही है और कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव अब सीधे-सीधे जंग में बदल चुका है. खासकर मालती चाहर और फरहाना भट्ट की दुश्मनी जो पिछले कई हफ्तों से चर्चा में है. अब एक बार फिर धमाके के साथ सामने आई है. इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया कि मालती ने गुस्से में टेबल को लात मार दी और घर का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया.
अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में जो दिखा, उसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है फरहाना और शहबाज़ बदेशा लिविंग रूम में बैठे हुए थे. फरहाना शहबाज़ को बताती हैं कि मालती ने इस्तेमाल किए हुए टिश्यू वहीं फेंक दिए हैं और टेबल पर उनका सामान पड़ा हुआ है. इसी दौरान मालती वहां पहुंचती हैं और फरहाना से कहती हैं कि वो टेबल से अपने पैर हटा लें ताकि वो अपना सामान ले सकें. लेकिन फरहाना बिल्कुल नहीं हिलतीं. मालती का गुस्सा चरम पर पहुंचता है और वो टेबल को जोर से किक मारती हैं. टेबल हिल जाता है और वो अपना सामान उठाकर वहां से निकल जाती हैं. इस हरकत ने घर का माहौल और भी गर्म कर दिया.
“लौंडागिरी दिखा रही है”, ताने से भड़की मालती
मालती के किक मारने पर फरहाना पीछे हटने के बजाय और तैश में आ जाती हैं. वो मालती को ताना मारते हुए कहती हैं. ऐसे लात मारकर मैं तुझे बाहर फेंक दूंगी… शुक्र कर हील निकालकर मुंह पर नहीं मारा. लौंडागिरी दिखानी है इसे!” मालती भी कहां पीछे हटने वाली थीं. उन्होंने पलटवार किया जो सड़क पर रहते हैं वो भी तुझसे अच्छे हैं… तू यहां कर क्या रही है पता भी है?
फरहाना इस बात से और भड़कती हैं और जवाब देती हैं. तू तो सड़क पर बैठने वालों से भी ज्यादा गिरी हुई है. माहौल पूरी तरह विस्फोटक हो चुका था. दोनों तरफ से आरोप, ताने और उग्र शब्दों की बौछार जारी रही. फरहाना ने सफाई देते हुए कहा कि वो हमेशा टेबल पर ऐसे ही पैर रखती हैं और मालती बेवजह मुद्दा बना रही हैं.वहीं मालती ने दावा किया कि फरहाना ने जानबूझकर पैर टेबल पर रखे ताकि उन्हें चिढ़ाया जा सके.
टिकट-टू-फिनाले का गुस्सा भी उबल पड़ा
दोनों के बीच दुश्मनी यहीं खत्म नहीं होती. बीते एपिसोड में टिकट टू फिनाले टास्क में मालती की वजह से फरहाना को बड़ा झटका लगा था.कई फैंस का मानना है कि उसी हार का गुस्सा फरहाना के मन में अभी तक बैठा हुआ है और हर छोटी बात पर उनका गुस्सा फूट पड़ता है.
दर्शकों के लिए मसालेदार कंटेंट, घरवालों के लिए सिरदर्द
मालती और फरहाना की यह नोंकझोंक अब बिग बॉस 19 का हाइलाइट बन चुकी है. दोनों के बीच बढ़ता तनाव, ताने, कटाक्ष और अब यह किक—सबने मिलकर शो को और दिलचस्प बना दिया है.ऑडियंस को यह ड्रामा बेहद पसंद आ रहा है, लेकिन घर के अंदर की हवा लगातार ज़हरीली होती जा रही है.
यह भी पढ़ें: कब होगा Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले? सामने आ गई तारीख, जानें विनर को कितनी मिलेगी प्राइज मनी