चुलबुले और देसी अंदाज में लोगों को एंटरटेन करने Rise and Fall में आ रहीं ये कटेंस्टेंट

Manisha Rani Wild Card Entry: इन दिनों अशनीर ग्रोवर का शो 'द राइज एंड फॉल' MX प्लेयर पर खूब धमाल मचा रहा है. इस शो में कई दिग्गज कैरेक्टर्स ने हिस्सा लिया है. हालांकि कुछ को शो से एग्जिट लेनी पड़ी. आप समझ ही गए होंगे कि आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं.

Manisha Rani Wild Card Entry in rise and fall after pawan singh exits from the show
Image Source: Social Media

Manisha Rani Wild Card Entry: इन दिनों अशनीर ग्रोवर का शो 'द राइज एंड फॉल' MX प्लेयर पर खूब धमाल मचा रहा है. इस शो में कई दिग्गज कैरेक्टर्स ने हिस्सा लिया है. हालांकि कुछ को शो से एग्जिट लेनी पड़ी. आप समझ ही गए होंगे कि आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं. जी हां पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के शो से एग्जिट लेने के बाद टीआरपी डाउन होना शुरू हो चुकी थी. मेकर्स इसे किसी भी तरह वापस लाना चाहते हैं. 

कुछ ही समय में आकर शो ने लोगों के दिलों में शानदार छाप छोड़ी है. कई सालों से चलते आ रहे बिग-बॉस को भी टीआरपी से बाहर का रास्ता दिखाया था. लेकिन अब इस शो में एक ऐसे किरदार की एंट्री होने जा रही है, जिसे शायद पवन सिंह जितना ही प्यार मिले. कहा जा रहा है कि शो में पवन सिंह की कमी को पूरा करने के लिए मनीषा रानी को लाया जाने वाला है. 

राइज एंड फॉल का हिस्सा बनेंगी मनीषा रानी?

मिली जानकारी के अनुसार मनीषा को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री करवाया जा सकता है. यह जानकारी सामने आने के बाद से ही एक बार फिर से शो को देखने की एक्साइटमेंट लोगों में बढ़ती नजर आ रही है. अगर कहा जाए कि आखिर ये चर्चा कैसे और कहां से उठी तो खुद एक्ट्रेस ने एक वीडियो जारी कर इसका हिंट दिया है. जिससे फैंस ने ये मानना शुरू कर दिया है कि शो में उनकी एंट्री होने जा रही है. फिलहाल मेकर्स की ओर से रिवील नहीं किया गया. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

चुलबुला और देसी अंदाज लोगों को पसंद 

मनीषा रानी ने बिग बॉस ओटीटी 2 से लोगों के दिलों में पहचान बनाई, उनका देसी अंदाज और चुलबुलापन ही लोगों को भा गया. यही वजह भी है कि एक बार फिर किसी रिएलिटी शो में उन्हें देखने की एक्साइटमेंट लोगों में है. बिग-बॉस के बाद से ही उन्होंने अपने इसी अंदाज को बरकरार रखा और लोगों के दिलों में वो पहचान बनाए रखी. फराह खान और सलमान जैसे सितारे उनकी मेहनत की तारीफ कर चुके हैं. वहीं माना जा रहा है कि शो में उनकी एंट्री के बाद एक बार फिर से एंटरटेनमेंट लौट सकता है. 

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस के पास इतना नाम और शोहरत, फिर भी सोशल मीडिया पर नहीं कोई नामो निशान; क्या है वजह?