GST कटौती के बाद कितनी सस्ती मिल रही Maruti Baleno? यहां जानें नई कीमत और फीचर्स

Maruti Baleno New Price: देश की सबसे लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक में से एक Maruti Baleno अब मिडिल क्लास के लिए भी काफी किफायती विकल्प बन गई है. GST में हाल ही में हुई कटौती के बाद इस कार की कीमत पहले की तुलना में काफी घट गई है.

Maruti Baleno 2025 GST Update Now Priced at ₹5.99 Lakh
Image Source: Social Media

Maruti Baleno New Price: देश की सबसे लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक में से एक Maruti Baleno अब मिडिल क्लास के लिए भी काफी किफायती विकल्प बन गई है. GST में हाल ही में हुई कटौती के बाद इस कार की कीमत पहले की तुलना में काफी घट गई है, जिससे अब यह गाड़ी खरीदने का समय और भी अनुकूल हो गया है. अगर आप नई Baleno लेने का सोच रहे हैं तो इसकी नई कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में जानना जरूरी है.

नई कीमत में आई गिरावट

मारुति बलेनो पर GST दर को 28 फीसदी प्लस सेस से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है. इसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत अब 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है. वेरिएंट के हिसाब से कीमत में अंतर है. Sigma वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख रुपये है, Delta वेरिएंट की कीमत 6.79 लाख रुपये, Delta CNG 7.69 लाख रुपये और Zeta CNG 8.59 लाख रुपये में उपलब्ध है. अक्टूबर 2025 में गाड़ी पर 70 हजार रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे यह और अधिक किफायती बन गई है.

फीचर्स और इंजन की खासियत

Maruti Baleno में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. इनमें हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6 एयरबैग शामिल हैं. हालांकि अधिकांश फीचर्स टॉप या अपर वेरिएंट में ही मिलते हैं. इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो अधिकतम 89bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

माइलेज की जानकारी

CNG मोड में इंजन 76bhp की पावर और 98.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के अनुसार, CNG मोड में यह गाड़ी 30.61 km/kg का माइलेज देती है. पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 21.01 से 22.35 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि ऑटोमैटिक मोड में 22.94 kmpl तक का माइलेज मिलता है. इसमें 37 लीटर पेट्रोल और 55 लीटर CNG टैंक है, जिससे फुल टैंक पर करीब 1200 किलोमीटर तक की यात्रा की जा सकती है.

मुकाबला और प्रतिस्पर्धा

भारतीय बाजार में Maruti Baleno का मुकाबला Tata Altroz, Hyundai i20, Toyota Glanza और Maruti Swift जैसी प्रीमियम हैचबैक गाड़ियों से है. इन कारों का चयन स्टाइल, फीचर्स, इंजन और कीमत के आधार पर किया जाता है. Baleno अपनी किफायती कीमत, माइलेज और फीचर्स की वजह से इस सेगमेंट में खास पहचान रखती है.

ये भी पढ़ें: Affordable CNG Cars: भारत की 5 सबसे सस्ती CNG कारें, शानदार फीचर्स के साथ माइलेज भी दमदार