इस्लामाबाद: आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने एक चौंकाने वाला नया कदम उठाया है. पहली बार इस संगठन ने महिलाओं को अपनी आतंकी गतिविधियों में शामिल करने का फैसला लिया है, जो उसकी अब तक की नीति से बिल्कुल अलग है. जैश ने 8 अक्टूबर को एक आधिकारिक घोषणा के जरिए "जमात-अल-मोमिनात" नाम से अपनी महिला विंग के गठन की जानकारी दी है. इस घोषणा को जैश के प्रचार माध्यम अल-कलाम मीडिया नेटवर्क के जरिए प्रचारित किया गया.
इस नई विंग की कमान आतंकी संगठन के संस्थापक मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर को सौंपी गई है. यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब जैश को हाल ही में भारतीय सुरक्षा बलों के एक निर्णायक ऑपरेशन, "ऑपरेशन सिंदूर", के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा.