Delhi Car Blast News: दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, विस्फोट में मारा गया मास्टरमाइंड उमर

Mastermind Doctor Umar killed in Delhi blast

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए भीषण कार बम धमाके के पीछे का रहस्य अब उजागर हो गया है. जांच एजेंसियों ने डीएनए जांच के ज़रिए पुष्टि की है कि इस हमले को कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉ. उमर उन नबी ने अंजाम दिया था. धमाके में उमर की मौके पर ही मौत हो गई थी.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार, विस्फोट में इस्तेमाल की गई सफेद हुंडई i20 कार डॉ. उमर ने घटना से करीब दस दिन पहले खरीदी थी. धमाके के बाद उसके शरीर के अवशेष कार के पास से बरामद किए गए थे, लेकिन पहचान संभव नहीं हो सकी थी. पुलवामा में स्थित उसके घर से लिए गए डीएनए सैंपल की जांच में यह स्पष्ट हो गया कि वही शख्स इस हमले के पीछे था.