उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि, परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग की महंगी फीस अक्सर युवाओं के लिए चुनौती बन जाती है. लेकिन मेरठ के अभ्युदय कोचिंग सेंटर ने इस समस्या का समाधान किया है. अब युवा निःशुल्क प्रशिक्षण लेकर यूपी पुलिस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं.
फ्री कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
मेरठ अभ्युदय कोचिंग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर भोला सिंह ने बताया कि जो भी युवा यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. युवा ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. कोर्स की कक्षाएं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित की जाएंगी. इसका उद्देश्य युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान कर उनके सपने पूरे करना है.
विशेषज्ञ पैनल और मार्गदर्शन
भोला सिंह ने बताया कि अभ्युदय कोचिंग में विशेषज्ञों की पूरी टीम मौजूद है. ये टीम युवाओं को यूपी पुलिस समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन देती है. साथ ही समय-समय पर आईईएस और आईपीएस अधिकारी भी छात्रों को मोटिवेट करने और मार्गदर्शन देने आते रहते हैं. यह प्रणाली युवाओं को आत्मविश्वास देती है और परीक्षा की तैयारी में सहायक साबित होती है.
युवाओं को मिली सफलता
गत वर्षों में अभ्युदय कोचिंग ने कई युवाओं को सफलता दिलाई है. यूपीपीसीएसी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में यहां के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में भी अभ्युदय कोचिंग के छात्रों ने नाम कमाया है. इसके अलावा, यह केंद्र नीट, सीडीएस, यूपीएससी, एसएससी और वन डे क्लासेस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी मुफ्त में कराता है.
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
यह पहल उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक कारणों से पीछे हट जाते हैं. अभ्युदय कोचिंग की मुफ्त कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने का सपना अब और अधिक सुलभ और वास्तविक हो गया है.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
ये भी पढ़ें: यूपी के विधायकों की बल्ले-बल्ले! बढ़ गई सैलरी, भत्तों में भी हुआ इजाफा, जानें नई तनख्वाह का पूरा हिसाब