Bihar News : चिराग पासवान और नीतीश कुमार की मुलाकात, आस्था के महापर्व छठ की दी बधाई

Meeting of Chirag Paswan and Nitish Kumar

Nitish Kumar: बिहार में छठ का त्योहार सिर्फ आस्था का पर्व नहीं, बल्कि इस बार यह राजनीति का प्रतीक बन गया है. परंपरा और सियासत के इस संगम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया. यह मुलाकात केवल धार्मिक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि इसमें राजनीतिक संकेतों की पूरी झलक दिखाई दी.