भारत में लॉन्च हुई Mercedes G450d, इतनी है कीमत, क्या है खास और कितना दमदार है इंजन?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम और लग्ज़री वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. खासतौर पर SUV सेगमेंट में ग्राहक अब सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए मर्सिडीज-बेंज ने अपनी आइकॉनिक G-क्लास की नई पेशकश Mercedes G 450d को भारत में लॉन्च किया है.

Mercedes G 450d launched in India at ₹2.9 crore with only 50 units and premium luxury features
Image Source: Social Media

Mercedes G450d: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम और लग्ज़री वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. खासतौर पर SUV सेगमेंट में ग्राहक अब सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए मर्सिडीज-बेंज ने अपनी आइकॉनिक G-क्लास की नई पेशकश Mercedes G 450d को भारत में लॉन्च किया है. लिमिटेड एडिशन के तौर पर आई इस एसयूवी की सिर्फ 50 यूनिट्स ही पहले बैच में उपलब्ध कराई गई हैं.

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सीईओ संतोष अय्यर ने कहा, “G 450d, भारत में G-क्लास की उस विरासत को और मजबूत बनाती है जो इसे खास बनाती है. यह SUV हमारे ग्राहकों की डीजल पावरट्रेन की मांग को पूरा करने के साथ-साथ, प्रदर्शन और दक्षता का संतुलन भी पेश करती है.”

डिज़ाइन और फीचर्स में दिखी लक्ज़री की झलक

Mercedes G 450d न केवल परफॉर्मेंस में दमदार है, बल्कि इसके फीचर्स भी इसे खास बनाते हैं. इसमें लेटेस्ट MBUX NTG 7 इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-टोन नापा लेदर सीट्स, बर्मेस्टर 3D सराउंड साउंड सिस्टम जो Dolby Atmos तकनीक से लैस है, और शानदार एंबिएंट लाइटिंग जैसी लग्ज़री खूबियां शामिल हैं. साथ ही, यह SUV ADAS (Advanced Driver Assistance System) के साथ आती है, जो ड्राइविंग को सुरक्षित और स्मार्ट बनाती है.

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

Mercedes G 450d में कंपनी ने नया 6-सिलेंडर डीजल इंजन लगाया है, जो 270 kW की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह SUV महज 5.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा तक है. इसके अलावा, 241 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस इसे बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमताएं प्रदान करता है.

तीन पावरट्रेन ऑप्शन 

G 450d की एक और खास बात यह है कि इसे तीन पावरट्रेन विकल्पों पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक में उपलब्ध कराया गया है. इससे यह साफ है कि मर्सिडीज अपने ग्राहकों को अधिक विकल्प और कस्टमाइज़ेशन का अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है.

कीमत और उपलब्धता

भारत में इस दमदार SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.90 करोड़ रखी गई है. कंपनी ने इसके साथ कस्टमाइजेशन का विकल्प भी दिया है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार वाहन को निजी स्पर्श दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Honda Activa या Suzuki Access, GST घटने के बाद कौन सा स्कूटर हुआ ज्यादा सस्ता, देखें माइलेज और फीचर्स