Facebook यूजर्स सावधान! इस दिन बंद हो जाएगा Messenger App, फिर कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल? जानें सबकुछ

अगर आप विंडोज या मैक डिवाइस पर फेसबुक मैसेंजर डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो अब समय आ गया है बदलाव के लिए तैयार होने का. मेटा ने हाल ही में घोषणा की है कि वह मैसेंजर के डेस्कटॉप वर्ज़न को बंद करने जा रही है.

Messenger app to be discontinued for Windows and Mac users unusable after this date
Image Source: Social Media

अगर आप विंडोज या मैक डिवाइस पर फेसबुक मैसेंजर डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो अब समय आ गया है बदलाव के लिए तैयार होने का. मेटा ने हाल ही में घोषणा की है कि वह मैसेंजर के डेस्कटॉप वर्ज़न को बंद करने जा रही है. कंपनी की योजना के मुताबिक, अगले कुछ हफ्तों में यह ऐप पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा.

15 दिसंबर से बंद हो जाएगा मैसेंजर डेस्कटॉप ऐप

मेटा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 से विंडोज और मैक के लिए उपलब्ध Messenger Desktop App को बंद कर दिया जाएगा. इस तारीख के बाद यूज़र ऐप में लॉगिन नहीं कर सकेंगे. यदि आप ऐप को खोलने की कोशिश करेंगे, तो यह आपको सीधे Facebook.com या Messenger.com पर रीडायरेक्ट कर देगा.

ऐप को करें अनइंस्टॉल, ये रहेगा विकल्प

जैसे ही ऐप बंद होगा, मेटा सलाह दे रही है कि यूज़र इसे अपने सिस्टम से अनइंस्टॉल कर दें, क्योंकि इसके बाद यह किसी काम का नहीं रहेगा. अगर आप चैटिंग जारी रखना चाहते हैं, तो आप वेब ब्राउज़र के ज़रिए फेसबुक की साइट या मैसेंजर की ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या आपकी चैट्स डिलीट हो जाएंगी?

इस बदलाव के बाद एक सवाल जो ज़्यादातर यूज़र्स के मन में आ रहा है, वह है क्या हमारी पुरानी चैट्स डिलीट हो जाएंगी? इसका जवाब है नहीं, लेकिन एक शर्त पर. मेटा का कहना है कि आपकी चैट हिस्ट्री उपलब्ध रहेगी, लेकिन केवल तभी जब आपने Secure Storage फीचर को एक्टिवेट किया हो. यह फीचर आपकी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स को क्लाउड में सेव करके, सभी डिवाइसेज़ पर सिंक करने की सुविधा देता है.

ऐसे चेक करें कि Secure Storage ऑन है या नहीं

  • मैसेंजर ऐप की सेटिंग्स खोलें
  • Privacy & Safety सेक्शन में जाएं
  • वहां से End-to-End Encrypted Chats को सेलेक्ट करें
  • अब Message Storage पर टैप करें
  • देखें कि Secure Storage का विकल्प एक्टिव है या नहीं
  • अगर यह एक्टिव नहीं है, तो भविष्य में अपनी चैट्स को सेव करने के लिए इसे तुरंत ऑन कर लें.

क्यों लिया गया यह फैसला?

मेटा ने इस कदम के पीछे किसी विशेष कारण का ज़िक्र नहीं किया है, लेकिन टेक इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने संसाधनों को वेब और मोबाइल प्लेटफॉर्म्स पर केंद्रित करना चाहती है. इसके साथ ही सिक्योरिटी और डेटा सिंक्रोनाइजेशन जैसी सुविधाएं अब वेब वर्ज़न में बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: अब घरों तक लाइट पहुंचाएगा OLA! लाइट जाने पर भी चला पाएंगे AC और फ्रिज; जानें क्या है ओला शक्ति