टेकऑफ के आगे बढ़ चुका था डेल्‍टा का प्‍लेन, अचानक ऊपर से लैंडिंग को आया दूसरा एयरक्राफ्ट; फिर जो हुआ...

डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DL-590 को अटलांटा के लिए उड़ान भरनी थी, और इसके लिए बोइंग 737-832 विमान को चुना गया था.

Mexico Airport Delta plane takeoff another aircraft landing
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Freepik

मेक्सिको एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह एक बेहद खतरनाक स्थिति ने सभी को सकते में डाल दिया. डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DL-590 को अटलांटा के लिए उड़ान भरनी थी, और इसके लिए बोइंग 737-832 विमान को चुना गया था. यह विमान अपनी टेकऑफ स्पीड पर था, जब अचानक पायलट की नजर अपने सामने कुछ मीटर की दूरी पर दूसरे एयरक्राफ्ट पर पड़ी. एक एयरक्राफ्ट उसी रनवे पर तेजी से लैंडिंग करने के लिए आ रहा था और डेल्टा के पायलट के लिए यह दृश्य किसी बुरे सपने से कम नहीं था.

कॉकपिट में खौफ का माहौल

पायलट ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और विमान को रोकने का निर्णय लिया. इस समय दोनों विमानों के बीच की दूरी महज 200 फीट थी. अगर पायलट समय पर निर्णय नहीं लेते, तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. डेल्टा के पायलट की सटीक नजर और त्वरित निर्णय ने विमान को एक भयानक हादसे से बचा लिया. यह घटना एक ऐसे पल को दर्शाती है जब कॉकपिट में मौजूद क्रू की सांसें रुक गई थीं, और पूरी स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी.

यहां क्या हुआ था?

डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह करीब 7:05 बजे टेकऑफ के लिए तैयार थी, और विमान रनवे 5R पर अपनी गति पकड़ चुका था. उसी वक्त, एयरोमेक्सिको कनेक्ट की फ्लाइट 5D-1631 लैंडिंग के लिए आ रही थी, जो उसी रनवे पर थी. यह घटना उस समय और भी खतरनाक हो गई, जब एंब्रेयर 190 रीजनल एयरक्राफ्ट और डेल्टा एयरलाइंस के विमान के बीच महज कुछ सौ मीटर की दूरी रह गई थी.

अचानक आई 'वाह' और 'इन्क्रेडिबल' की आवाज़ें

एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिकॉर्डिंग्स में यह सुना गया कि डेल्टा के पायलट ने कहा, "हम रनवे पर रुके हुए हैं," और उसके बाद कोई आश्चर्यचकित होकर 'वाह' और 'इन्क्रेडिबल' शब्दों का इस्तेमाल करता है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ये शब्द एयर ट्रैफिक कंट्रोल से थे या फिर किसी और पायलट ने कहे थे, लेकिन यह शब्द इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह घटना कितनी खतरनाक हो सकती थी.

दूसरे एयरक्राफ्ट के साथ टकराव का खतरा

अगर डेल्टा एयरलाइंस के विमान के पायलट ने समय रहते न रुकने का निर्णय लिया होता, तो दोनों एयरक्राफ्ट आपस में टकरा सकते थे, जो एक भयानक हादसे का कारण बन सकता था. डेल्टा ने तुरंत मेक्सिकन एविएशन अथॉरिटी, अमेरिका की एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) को इस घटना की जानकारी दी और रिपोर्ट दाखिल कर दी.

ये भी पढ़ेंः 'डेथ टू अमेरिका' का नारा, क्या ईरान की असल मंशा वही है जो दुनिया समझ रही? जानिए विदेश मंत्री ने क्या कहा