नई दिल्ली: अगर आप भी उन करोड़ों लोगों में से हैं जो अभी तक Windows 10 चला रहे हैं, तो अब सतर्क हो जाने का समय आ गया है. माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इसी महीने Windows 10 के लिए सपोर्ट बंद करने जा रहा है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इसका आपके सिस्टम पर क्या असर पड़ेगा और आगे आपके पास क्या विकल्प हैं.
इस दिन खत्म हो रहा है Microsoft का सपोर्ट
माइक्रोसॉफ्ट 14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 के लिए तकनीकी और सुरक्षा (टेक्निकल और सिक्योरिटी) सपोर्ट देना बंद कर देगा. इसका मतलब है कि उस तारीख के बाद अगर आपके सिस्टम में कोई बग या सुरक्षा खामी आती है, तो कंपनी उसकी कोई अपडेट या फिक्स नहीं देगी. इससे वायरस, मैलवेयर और साइबर अटैक का खतरा काफी बढ़ सकता है.
क्या कंप्यूटर काम करना बंद कर देंगे?
सपोर्ट बंद होने के बाद भी सिस्टम पहले की तरह काम करते रहेंगे. 14 अक्टूबर के बाद भी आपके लैपटॉप या डेस्कटॉप पहले की तरह काम करेंगे. फर्क सिर्फ इतना होगा कि अब Windows 10 को कोई नया अपडेट या सुरक्षा पैच नहीं मिलेगा. यानी आपका सिस्टम पुराना होगा और खतरे के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाएगा.
Windows 10 के बाद अब क्या रास्ता?
सपोर्ट बंद होने के बाद भी कुछ राहत की खबर है. माइक्रोसॉफ्ट Defender Antivirus के ज़रिए 2028 तक बेसिक सिक्योरिटी अपडेट देता रहेगा. इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट ने Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स 15 अक्टूबर से हिस्सा ले सकते हैं. आम यूजर्स को या तो फ्री बैकअप का विकल्प मिलेगा. इसके अलावा 30 डॉलर (लगभग ₹2,650) देकर एक साल का सुरक्षा कवरेज लिया जा सकता है. बिजनेस यूजर्स के लिए ESU की कीमत 61 डॉलर (लगभग ₹5,400) होगी. यह सब्सक्रिप्शन तीन साल तक रिन्यू किया जा सकता है.
क्यों बढ़ी है यूजर्स की परेशानी?
सबसे बड़ी दिक्कत उन यूजर्स के लिए है जिनके सिस्टम Windows 11 को सपोर्ट ही नहीं करते. अमेरिकी संगठन Consumer Reports की रिपोर्ट के अनुसार, लाखों लोग ऐसे डिवाइस चला रहे हैं जिन्हें Windows 11 में अपग्रेड नहीं किया जा सकता. अगस्त 2025 तक, पूरी दुनिया में 46% से ज्यादा लोग Windows 10 ही यूज कर रहे थे. ऐसे में ये यूजर्स अब संभावित साइबर हमलों के टारगेट बन सकते हैं.
क्या करें अब Windows 10 यूजर्स?
ये भी पढ़ें: क्या Google से कोई गलती हुई? स्पेलिंग में सिर्फ 2 'O', लेकिन लिखता 10 है; जानें क्यों और क्या है इसका अर्थ?