Disha Patani House Firing Case: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले बदमाश ढेर, UP Police को मिली सफलता

Miscreants who opened fire at Disha Patni house killed

Disha Patani House Firing: बरेली में 12 सितंबर को दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था. इस गंभीर मामले में अब यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे, जिनकी पहचान रविंद्र उर्फ कल्लू और अरुण के रूप में हुई है.