दिल्ली के बटला हाउस में प्रस्तावित तोड़फोड़ के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका. कोर्ट ने उनकी जनहित याचिकाको खारिज करते हुए तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. हाईकोर्ट ने साफ कहा कि यह मामला जनहित याचिका के तौर पर नहीं सुना जा सकता, बल्कि प्रभावित लोगों को खुद अपनी याचिका दायर करनी होगी.