Cabinet Big Decisions: 4 नए Semiconductor Projects को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

Modi cabinet approves 4 new Semiconductor Projects

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में भारत की तकनीकी, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने वाले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने 4 नए सेमीकंडक्टर निर्माण प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति दी है, जिनमें कुल ₹4,594 करोड़ का निवेश किया जाएगा.