नई दिल्ली/गुरुग्राम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बड़ा तोहफा देते हुए देश के पहले आठ लेन वाले एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का उद्घाटन किया. इस परियोजना पर करीब 11,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने लोगों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की और ‘मेड इन इंडिया’ को अपनाने का संदेश दिया.