Independence Day 2025: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर, लालकिले की प्राचीर से दिए गए संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वर इस बार कुछ ज्यादा ही सख्त और स्पष्ट था. अपने भाषण की शुरुआत में जहां उन्होंने विकास, नवाचार और जनभागीदारी की बातें कीं, वहीं सातवें मिनट के बाद उन्होंने सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और पाकिस्तान पर तीखा संदेश दिया.