किस बात पर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को आया गुस्सा? इस एयरलाइंस पर निकाल दी सारी भड़ास

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए बुधवार की रात बेहद थकाने वाली और परेशानियों से भरी रही. भारतीय टीम हाल ही में गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच हारकर लौटी थी, और सिराज अपने घर हैदराबाद लौटने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे थे. लेकिन जो सफर कुछ घंटों में खत्म होना था.

Mohammad Siraj Got angry after india lost with south africa burst out on this airline
Image Source: ANI

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए बुधवार की रात बेहद थकाने वाली और परेशानियों से भरी रही. भारतीय टीम हाल ही में गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच हारकर लौटी थी, और सिराज अपने घर हैदराबाद लौटने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे थे. लेकिन जो सफर कुछ घंटों में खत्म होना था, वह एयरलाइन की लापरवाही और अव्यवस्था की वजह से एक लंबे इंतज़ार में बदल गया.

शाम 7:25 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट IX 2884 बिना किसी ठोस वजह के लगातार लेट होती चली गई. यात्री बार-बार पूछ रहे थे, लेकिन एयरलाइन की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी. सिराज ने जब धैर्य खो दिया, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए पूरी घटना सार्वजनिक कर दी. सिराज ने X पर लिखा कि वे और बाकी यात्री लगातार एयरलाइन स्टाफ से कारण पूछते रहे, लेकिन उन्हें सिर्फ गोलमोल जवाब मिले. उड़ान चार घंटे देर तक अटकी रही और किसी को नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है. उन्होंने इसे एयरलाइन का “सबसे खराब अनुभव” बताते हुए कहा कि जब तक एयर इंडिया एक्सप्रेस कोई ठोस सुधार नहीं करती, वे किसी को भी इसकी उड़ान लेने की सलाह नहीं देंगे.

एयरलाइन की सफ़ाई–"अप्रत्याशित कारणों" से उड़ान रद्द

सिराज की पोस्ट के वायरल होते ही एयर इंडिया एक्सप्रेस हरकत में आई और सार्वजनिक रूप से माफी जारी की. एयरलाइन ने कहा कि परिचालन संबंधी अप्रत्याशित कारणों की वजह से फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी. साथ ही दावा किया गया कि एयरपोर्ट स्टाफ यात्रियों की हर संभव मदद कर रहा है. एयरलाइन ने यह भी जोड़ा कि वे यात्रियों को लगातार अपडेट देने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि यात्रियों के अनुभव कुछ और ही कह रहे थे.

टेस्ट सीरीज़ में भारत की करारी हार, सिराज लौट रहे थे घर

इस घटना के पीछे एक और भावनात्मक परत भी थी. सिराज भारत के उस टेस्ट मैच से लौट रहे थे, जिसमें भारत को गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 408 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी जो भारत की टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी हार भी दर्ज हुई.गौतम गंभीर की कोचिंग में घरेलू मैदान पर यह भारत की दूसरी व्हाइटवॉश हार है. पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया था. अब भारतीय टीम 30 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए तैयारी करेगी, जहां फैन्स को एक नई शुरुआत की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को बड़ा झटका, WTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी नीचे फिसली, देखें नई रैंकिंग