Mohammed Shami News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार शाम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया. इस बार टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है और आकाश दीप को भी शामिल किया गया है. लेकिन इस बार भी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अनदेखी ने क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच बहस को गर्म कर दिया.
रणजी ट्रॉफी में शमी ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ 7 और गुजरात के खिलाफ 8 विकेट लिए, यानी दो मैचों में कुल 15 विकेट. इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद थी कि शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पिछली बार उन्हें टीम से बाहर करने का कारण फिटनेस बताया गया था. इस बार भी उनके चयन न होने से सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी देखने को मिली.
सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा
एक फैन ने लिखा, "टीम मैनेजमेंट बड़ी उम्र के खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर रहा है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, अश्विन और अब शमी, सबके साथ यही हो रहा है."
Why is @MdShami11 not in the squad?
— Rohit Sharma Fan (@hitmanfanfollow) November 5, 2025
Is his fitness still a concern even after his hard work in the Ranji Trophy and other competitions?
Could this be the end of Mohammed Shami's time playing for India?#MohammedShami #TeamIndia pic.twitter.com/z2nI0ipjhL
दूसरे ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के लिए मोहम्मद शमी को जगह नहीं! शमी जैसा गेंदबाज आसानी से नहीं मिलता. वह टीम के लिए हकदार हैं."
एक तीसरे फैन ने चिंता जताई, "क्या रणजी ट्रॉफी और अन्य प्रतियोगिताओं में कड़ी मेहनत करने के बाद भी उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं? क्या यह शमी का भारत के लिए टेस्ट करियर का अंत हो सकता है?"
No Mohammed Shami for South Africa Tests! 🤯
— Vishwa Prakash Yadav (@vishwaprakash09) November 5, 2025
He’s played all three Ranji Trophy games for Bengal this season, picking 15 wickets at 15.53, SR 37.2#Shami #INDvSA
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का टेस्ट स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.
इस घोषणा ने एक बार फिर से यह सवाल उठाया है कि क्या चयन समिति अनुभव और फॉर्म के बीच सही संतुलन बना पा रही है. मोहम्मद शमी की टीम में अनुपस्थिति ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच बहस को और तेज कर दिया है.
यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर भारत ने घोषित की टीम, ऋषभ पंत और आकाशदीप सिंह की हुई वापसी