महाकाल मंदिर क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है. नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर महाकाल मार्ग स्थित नेहा होटल के पास किए गए अवैध होटल निर्माण को ध्वस्त किया गया.
निगम के अनुसार, नूर जहां द्वारा बिना अनुमति जी 3 (G 3) निर्माण किया गया था. कार्रवाई के दौरान पोकलेन मशीन की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ा गया. मौके पर नगर निगम के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई.