Yo Yo Honey Singh Concert: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने 14 मार्च 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अपने ‘माई स्टोरी-इंडिया चैप्टर’ टूर की जोरदार शुरुआत की. कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा हुआ था और लोगों ने उनके लोकप्रिय गानों पर जमकर डांस किया.
हनी सिंह ने अपने हिट गाने जैसे देसी कलाकार, ब्लू आइज़, सनी सनी, लुंगी डांस, मिलियनेयर, डोप शॉप और ब्राउन रंग पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिस पर फैंस ने जमकर उत्साह दिखाया. इस खास मौके पर उनके माता-पिता भूपिंदर कौर और सरदार सरबजीत सिंह भी कॉन्सर्ट में मौजूद थे, जिससे यह शो हनी सिंह के लिए और भी खास बन गया.
बेटे की सफलता देखकर भावुक हुईं मां
कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में देखा गया कि जैसे ही हनी सिंह ने स्टेज पर शानदार एंट्री की, उनकी मां भावुक हो गईं. वीडियो में वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई भी नजर आईं.
अपने बेटे के कॉन्सर्ट में इतनी बड़ी भीड़ और लोगों का प्यार देखकर वह भावुक और गर्व महसूस कर रही थीं. एक अन्य वीडियो में हनी सिंह के माता-पिता खुशी से झूमते और तालियां बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनका बेटा स्टेज पर परफॉर्म कर रहा है.
कॉन्सर्ट के दौरान हुआ हंगामा
हालांकि यह कॉन्सर्ट शानदार तरीके से शुरू हुआ था, लेकिन बाद में एक अप्रत्याशित घटना भी सामने आई. बताया गया कि भीड़ के बीच कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई. फैंस और स्पॉन्सर टीम के कुछ सदस्यों के बीच हुई बहस के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि स्थिति को जल्द ही संभाल लिया गया और कार्यक्रम जारी रहा.
इंडिया टूर में इन शहरों में होंगे शो
दिल्ली के बाद हनी सिंह अपने टूर के तहत देश के कई शहरों में परफॉर्म करेंगे.
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में भी हनी सिंह कुछ टिप्पणियों को लेकर विवादों में आए थे, लेकिन इसके बावजूद उनके कॉन्सर्ट्स में फैंस का उत्साह लगातार देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: इस सीजन नए अवतार में खेलने उतरेगा चेन्नई सुपर किंग्स, बदल जाएगा पूरा रूप!