चलती ट्रेन के नीचे गिरी महिला, फिर हुआ चमत्कार, मौत के मुंह से खींच लाया RPF जवान, Viral Video

बिहार के मोतिहारी के चकिया रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई, जहां चलती ट्रेन से गिरती एक महिला को RPF जवान ने समय रहते बचाकर उसकी ज़िंदगी को नया जीवनदान दे दिया.

Motihari RPF jawan saved the life of a female passenger Viral Video
Image Source: Social Media

कहते हैं, “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई.” कुछ घटनाएं इस कहावत को सच कर देती हैं. बिहार के मोतिहारी के चकिया रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई, जहां चलती ट्रेन से गिरती एक महिला को RPF जवान ने समय रहते बचाकर उसकी ज़िंदगी को नया जीवनदान दे दिया.

चलती ट्रेन में फिसली महिला

चकिया रेलवे स्टेशन का नज़ारा रोज की तरह आम था — प्लेटफॉर्म पर भीड़, ट्रेन में सवार होने की होड़ और लटके हुए यात्री. ट्रेन संख्या 15556 प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी. इसी दौरान एक महिला यात्री गेट पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन से नीचे गिरने लगी.

खतरे को भांपा और दौड़ पड़ा जवान

प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात RPF जवान जयप्रकाश यादव ने जैसे ही ये दृश्य देखा, बिना एक पल गंवाए दौड़ पड़ा. महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खतरनाक स्थिति में थी. जयप्रकाश ने बहादुरी दिखाते हुए महिला को खींचकर प्लेटफॉर्म पर खींच लिया. इस दौरान दोनों ज़मीन पर गिर भी पड़े, लेकिन महिला की जान बच गई.

CCTV में कैद हुआ साहस का दृश्य

पूरा घटनाक्रम रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जयप्रकाश पहले यात्रियों को ट्रेन के दरवाजे से लटकने से मना करता है और फिर जैसे ही महिला को फिसलते देखता है, वो बिना समय गंवाए दौड़ लगाता है और उसे खींचकर प्लेटफॉर्म पर लाता है.

जयप्रकाश यादव की बहादुरी को सलाम

इस हादसे के बाद महिला को सुरक्षित ट्रेन में बैठाकर पटना के लिए रवाना किया गया. RPF जवान की इस बहादुरी ने यह साबित कर दिया कि वर्दी में तैनात जवान केवल कानून के रक्षक नहीं होते, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर वो ज़िंदगी के रखवाले भी बनते हैं. जयप्रकाश यादव का यह साहसिक कदम न केवल एक महिला की जान बचाने वाला बना, बल्कि रेलवे सुरक्षा बल की साख और जिम्मेदारी को भी दर्शाता है. ऐसे ज़िम्मेदार और सतर्क जवान ही हैं जो रोज़मर्रा के सफर को सुरक्षित बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: Viral Video: सड़क किनारे कचरे में पड़ी थैली से आ रही थी रोने की आवाज.. खोलकर देखी तो लोग रह गए सन्न